एक्सप्लोरर

अगर हसबैंड-वाइफ शादी के बाद इन 5 बातों का रखें ख्याल, तो जिंदगी भर नहीं होगा रिश्ता खराब

शादी न सिर्फ दो लोगों का, बल्कि दो परिवारों, संस्कृतियों और परंपराओं का मिलन है. इसलिए छोटी-मोटी बातों पर बहस या मन-मुटाव होना आम है. आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं.

Healthy Relationship Tips: शादी हर इंसान की जिंदगी में बहुत महत्व रखती है. हर इंसान की चाहत होती है कि उसकी शादीशुदा लाइफ खुशहाली और शांति के साथ बीते और वो अपनी रोमांटिक लाइफ को एंजॉय कर सके. मगर अक्सर होता यह ह कि ज्यादातर में कपल्स शादी के कुछ सालों तक ही एक-दूसरे के प्रति प्यार और आकर्षण बना रहता है. इसके बाद वह अपने रिश्ते को एक बोझ समझकर ढ़ोते दिखाई देते हैं. शादी दो परिवारों, संस्कृतियों और परंपराओं का मिलन है, न सिर्फ दो लोगों का, इसलिए कभी-कभार छोटी-मोटी बातों पर बहस या मन-मुटाव होना आम बात है, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं.

रिश्तों में मिसकम्युनिकेशन न हो आप हमेशा अपने पार्टनर से बातचीत बनाए रखें. आप चाहें कितने भी बिजी क्यों न हों, लेकिन आप अपने पार्टनर के साथ हर रोज कम से कम 1 घंटे बैठने और बात करने के लिए जरूर निकालें. इस दौरान आप अपने पार्टनर से उनके दिन के बारे में, समस्याओं और जरूरतों के बारे में पूछें और अपनी फीलिंग्स उन्हें बताएं. ऐसा करने से आप अपने पार्टरनर की भावनाओं को समझ पाते हैं और एक दूसरे की बेहतर केयर कर पाते हैं. आपके पार्टनर की घर-परिवार की बातें, रिश्तेदारों की बातें आदि ध्यान से सुनें, भले ही उसमें आपकी दिलचस्पी न हो. बस आप अपने रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप न रखें.

कुछ गलत लगने पर बात करें रिएक्ट नहीं हर रिश्ते में छोटी-मोटी समस्याएं होती रहती हैं. ऐसे में अगर आपको अपने पार्टनर की कोई बात बुरी लगे या गलत लगे, तो आप इस बारे में उनसे शांति के साथ बैठकर बात करें. अगर आप इन बातों को अपने मन में रखेंगे या बोलने से डरेंगे या गुस्से में नहीं बताएंगे, तो ये बातें धीरे-धीरे आपके मन को परेशान करेंगी. इसलिए अपने पार्टनर से हमेशा अपनी समस्याओं को जरूर शेयर करें.

एक-दूसरे का आदर सम्मान करें किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी होता है एक-दूसरे का सम्मान करना. अगर आप एक -दूसरे का आदर सम्मान नहीं करेंगे, तो आपका रिश्ता लंबे समय तक कभी नहीं टिक सकता है. दुनिया का हर व्यक्ति सम्मान का भूखा होता है. आपको हमेशा अपने पति या पत्नी हर किसी का सम्मान अवश्य करना चाहिए. अगर आप दोनों के बीच सम्मान बना रहेगा तो आपका रिश्ता भी बना रहेगा.

एक दूसरे पर विश्वास करें किसी भी रिश्ते में शक दरार का काम करता है और भरोसा एक ऐसा मजबूत बंधन है जो रिश्तों को जोड़कर रखता है. अपने पार्टनर पर बिना किसी वजह के शक करना, उस पर विश्वास न करना और कोई गलती होने पर उनकी बात न सुनना आदि ऐसी बातें होती हैं जो किसी भी रिश्ते को बिगाड़ने का काम करती हैं. अगर आप अपने रिश्ते में प्यार और सम्मान बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करने की आदत ड़ालनी चाहिए. ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ एक दोस्त की तरह रहें.

एक-दूसरे पर गुस्सा न करें गुस्सा एक ऐसी चीज है जो किसी भी रिश्ते की नींव को कमजोर कर सकता है. अगर आपको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, तो ध्यान रखें कि सफल मैरिड लाइफ के लिए अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना आवश्यक है. ऐसे में संभव है कि आपको किसी सही वजह से गुस्सा आया हो, मगर गुस्से की किसी भी रिश्ते में कोई जगह नहीं है. गुस्सा करने के बजाय हमेशा मिल-बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करने की कोशिश करनी चाहिए.

Chanakya Niti: ऐसे लोग हमेशा खाते हैं धोखा, न करें ये काम 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget