एक्सप्लोरर

Zinc Food Source: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है जिंक, इन खाद्य पदार्थ से मिलेगा भरपूर जिंक

Zinc Rich Food: शरीर में जिंक की कमी होने पर कई परेशानियां होने लगती हैं. आपको इन लक्षणों से पता लग जाएगा कि आपकी बॉडी में जिंक की कमी है. दवाओं की जगह आप डाइट से भी ज़िंक की कमी पूरा कर सकते हैं.

Zinc Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिंक (Zinc) जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. जिंक इम्यूनिटी मजबूत (Strong Immunity) बनाने में भी मदद करता है. ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कंट्रोल करने से लेकर हार्ट (Heart), स्किन (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी जिंक काफी जरूरी है. घाव भरने और डीएनए (DNA) बनाने में भी जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हमारे शरीर में अपने आप से जिंक नहीं बनता लेकिन आप डाइट (Foods For Zinc) से जिंक की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं. जानते हैं शरीर में जिंक की कमी होने पर क्या लक्षण (Zinc Deficiency) नजर आते हैं और आप किन चीजों से जिंक की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Zinc Food Source: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है जिंक, इन खाद्य पदार्थ से मिलेगा भरपूर जिंक

ज़िंक से भरपूर खाद्य पदार्थ (Natural Food Source Of Zinc)

1- अंडे की जर्दी- अंडे की जर्दी में आपको भरपूर जिंक मिलेगा. कई लोग अंडे का पीला हिस्सा नहीं खाते लेकिन जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आपको ये खाना चाहिए. अंडे के पीले हिस्से में जिंक, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, विटमिन बी12, थाइमिन, विटमिन बी6, फोलेट और पैंथोनिक एसिड पाया जाता है. 

2- मूंगफली- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप मूंगफली भी खा सकते हैं. मूंगफली में आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर भी होता है. 

3- तिल- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए तिल का इस्तेमाल करें. तिल में जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और बी कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व होते हैं. इसमें फोलिक एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है. 

Zinc Food Source: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है जिंक, इन खाद्य पदार्थ से मिलेगा भरपूर जिंक

4- लहसुन- जिंक लहसुन में भी पाया जाता है. जिंक की कमी होने पर आप रोज लहसुन की एक कली खाएं, इससे शरीर में विटामिन ए, बी और सी, आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पहुंचते हैं. 

5- मशरूम- जिंक की कमी होने पर डाइट में मशरूम शामिल करें. मशरूम में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी प्रोटीन पाए जाते हैं. 

6- तरबूज के बीज- तरबूज के बीज खाने के कई फायदे हैं. इनमें भरपूर मात्रा में जिंक, पोटैशियम और कॉपर पाया जाता है. तरबूज के बीज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है. आप सीजन पर तरबूज के बीजों धोकर सुखा लें और उन्हें अपनी डाइट में शामिल करें. 

Zinc Food Source: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है जिंक, इन खाद्य पदार्थ से मिलेगा भरपूर जिंक

7- काजू- ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. काजू में काफी जिंक, कॉपर, विटामिन K, विटामिन A और फोलेट काफी मात्रा में होता है. काजू मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड का भी बड़ा स्रोत है. हार्ट को हेल्दी रखने और गुड फैट बनाने के अलावा काजू आपके ब्लडप्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है.  

8- दही- दही पेट के लिए बहुत हेल्दी होता है. दही में गुड क्टीरिया होते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन भी मजबूत बनता है. दही में जिंक भी अच्छी मात्रा में होता है. आपको दही जरूर खाना चाहिए. 

Zinc Food Source: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है जिंक, इन खाद्य पदार्थ से मिलेगा भरपूर जिंक

9- फलियां- फलियों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है. सेम, बीन्स या दूसरी फलियां खाने में शामिल कर सकते हैं. फलियां जिंक का अच्छा स्रोत हैं. इनमें फैट और कैलोरी कम होते हैं जबकि प्रोटीन और फाइबर ज्यादा पाया जाता है. 

10- छोले- ज़िंका अच्छा स्रोत छोले भी हैं. आप सफेद छोले अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इनमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और दूसरे पोषक तत्व काफी पाए जाते हैं. जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप छोले उबालकर या सब्जी बनाकर खा सकते हैं. इसके अलावा चने और मसूर दाल भी ज़िंक का अच्छा सोर्स है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Healthy Bones: सर्दियों में गुड़, अंडा और ड्राईफूट्स खाने से हड्डियों की समस्या हो जाएगी दूर, शरीर रहेगा लंबे समय तक स्वस्थ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

Embed widget