एक्सप्लोरर

पेट रहता है गड़बड़ तो योग का यह पोज करेगा आपकी मदद, हमेशा टाइम पर बनेगा प्रेशर

बिगड़ी लाइफस्टाइल और गलत खानपान से पेट की समस्याएं बढ़ रही है. इससे पाचन खराब हो रहा है और कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो रही हैं. इससे बचने के लिए दवाईयां और घरेलू उपाय कर सकते हैं.

Yoga Pose For Digestion : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान खराब होता जा रहा है. कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं. पाचन सही नहीं रहने से बेचैनी बढ़ जाती है. डाइजेशन सही नहीं रहने पर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. इससे बचने के लिए आप कुछ योगासन कर सकते हैं, जो पाचन तंत्र (Digestive System) को दुरुस्त कर सकते हैं. इनमें से एक रिक्लाइन्ड ट्विस्ट पोज (Reclined Twist Pose) है. यह पेट की गड़बड़ियों को ठीक करने में मदद करता है और शरीर को रिलैक्स करता है. आइए जानते हैं इस आसन के फायदे और इसका सही तरीका...

रिक्लाइन्ड ट्विस्ट पोज क्या है

रिक्लाइन्ड ट्विस्ट पोज को संस्कृत में सुप्त मत्स्येंद्रासन कहा जाता है. यह पाचन तंत्र को सुधारने, पेट की गड़बड़ियों को ठीक करने और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है. समें शरीर को लेटकर हल्के मोड़ (ट्विस्ट) में लाया जाता है, जिससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और आंतें बेहतर तरीके से काम करती हैं.

यह भी पढ़ें : गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए खतरनाक, एक घूंट भी बना सकता है बीमार

रिक्लाइन्ड ट्विस्ट पोज के फायदे

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

2. कब्ज और गैस से राहत

3. बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

4. पीठ और रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद

5. तनाव और चिंता दूर करे

रिक्लाइन्ड ट्विस्ट पोज करने का सही तरीका

1. सबसे पहले समतल जमीन पर योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं.

2. दोनों पैरों को सीधा रखें और हाथों को बगल में फैलाएं.

3. अब दाईं टांग को मोड़ें और बाएं घुटने के ऊपर रखें.

4. धीरे-धीरे अपनी कमर को घुमाते हुए दाईं ओर ट्विस्ट करें और सिर को बाईं ओर घुमाएं.

5. इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रहें और धीरे-धीरे सामान्य पोजिशन में आ जाएं.

6. अब दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं.

7. इस योगासन को रोजाना 3-5 बार दोहराएं.

रिक्लाइन्ड ट्विस्ट पोज करते समय सावधानियां

1. अगर आपको कमर या रीढ़ की हड्डी में कोई पुरानी चोट है, तो यह आसन करने से पहले योग एक्सपर्ट्स की सलाह लें.

2. योगासन करने से पहले पेट हल्का रखें, यानी खाने के 2-3 घंटे बाद ही करें.

3. किसी भी योगासन को जल्दबाजी में न करें, धीरे-धीरे और कंट्रोल तरीके से करें.

4. प्रेगनेंट महिलाओं को यह आसन करने से बचना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें : डोलो या फिर पैरासिटामोल, बुखार आने पर कौन सी दवा होती है ज्यादा कारगर?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget