एक्सप्लोरर

इन पांच संकेतों से लगता है टीबी होने का पता, जानें कैसे बच सकते हैं आप?

टीबी की बीमारी से भारत में हर साल इससे 3.20 लाख लोगों की मौत हो जा रही है. WHO की ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, 2015 से लेकर 2023 तक देश में टीबी मामलों में 17.7% तक की कमी आई है.

World TB Day 2025 : टीबी (Tuberculosis) एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है. यह बीमारी माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरकुलोसिस नाम के बैक्टीरिया से होती है. अगर समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा भी हो सकती है. यही कारण है कि टीबी को पूरी तरह खत्म करने के लिए हर साल 24 मार्च को दुनिया ट्यूबरकुलोसिस डे मनाती है. भारत दुनिया के उन देशों में है, जहां इस बीमारी यानी टीबी के सबसे ज्यादा मरीज हैं.

WHO के अनुसार, हमारे देश में हर 3 मिनट में टीबी दो लोगों की जान ले रहा है. सरकार इस साल 2025 तक इस बीमारी को खत्म करने का टारगेट लेकर चल रही है. कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसका असर भी दिख रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही देखभाल और समय पर इलाज से इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं टीबी होने के 5 सबसे बड़े संकेत और इससे बचने के उपाय...

टीबी के 5 सबसे बड़े संकेत

1. लगातार 3 हफ्तों से ज्यादा खांसी आना

अगर किसी को तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक सूखी या बलगम वाली खांसी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह टीबी का सबसे आम लक्षण है. कई मामलों में खांसी के साथ खून भी आ सकता है, जो टीबी का गंभीर संकेत (Tuberculosis Symptoms) हो सकता है.

2. तेजी से वजन कम होना

बिना किसी कारण अचानक वजन कम होना एक गंभीर संकेत हो सकता है. टीबी में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे वजन घटने लगता है. अगर आपको बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज किए वजन कम हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें - कितनी खतरनाक हो सकती है वजन घटाने वाली दवा मौनजारो, जान लें कैसे करेगी काम

3. रात में पसीना आना

अगर आपको ठंडी रातों में भी अचानक से बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो यह टीबी का संकेत हो सकता है. यह शरीर के अंदर संक्रमण से लड़ने की प्रक्रिया का एक हिस्सा हो सकता है. ऐसे में सावधान होने की जरूरत है.

4. लगातार बुखार रहना

ट्यूबरकुलोसिस की चपेट में आने के बाद हल्का या तेज बुखार लगातार बना रहता है, जो आमतौर पर शाम के वक्त बढ़ जाता है. इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह लक्षण शरीर में इंफेक्शन फैलने की ओर इशारा करता है.

5. थकान और कमजोरी महसूस होना

टीबी का बैक्टीरिया शरीर की एनर्जी को प्रभावित करता है, जिससे मरीजों को हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है. अगर आपको बिना ज्यादा शारीरिक मेहनत किए भी बहुत अधिक थकान महसूस होती है, तो यह टीबी का संकेत हो सकता है.

टीबी से कैसे बचें

1. बच्चों को जन्म के तुरंत बाद बीसीजी वैक्सीन (BCG Vaccine) लगवाएं, जो टीबी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है.

2. अगर किसी को टीबी है, तो उसके साथ एक ही कमरे में ज्यादा समय न बिताएं और मास्क लगाएं.

3. टीबी से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत रखना बहुत जरूरी है. हरी सब्जियां, फल, दूध और प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं.

4. घर और वर्कप्लेस पर वेंटिलेशन अच्छा रखें ताकि ताजी हवा आ सके.

5. अगर टीबी से जुड़े लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से जाकर जांच करवाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget