एक्सप्लोरर

शीतलहर से बचना है तो करें ये काम, वरना बढ़ जाएगी 5 तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स

Cold Wave: शीतलहर यानी कोल्ड वेव में ज्यादा समय तक रहने पर रक्त धमनियां संकुचित होने लग जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जो हार्ट से जुडी समस्याओं को बढ़ा देता है.

Cold Wave: सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं (Cold wave) सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए इससे बचने की सलाह दी जाती है. मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले या आउटडोर में एक्सरसाइज करने वालों को ज्यादा ऐहतियात बरतने की जरूरत होती है. दरअसल, कोल्ड वेव को ही शीत लहर कहते हैं. इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसमें रक्त धमनियां संकुचित होने लग जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जो हार्ट से जुडी समस्याओं को बढ़ा देता है. इसकी वजह से सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है. जानें शीतलहर से कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और इससे बचने के क्या उपाय हैं...
 
1. हाइपोथर्मिया (Hypothermia)
अगर शीतलहर की चपेट में लंबे समय से हैं तो शरीर का तापमान गिर सकता है. इसकी वजह से हाइपोथर्मिया हो सकता है. इसमें कंपकंपी, ठीक से बोल न पाना और सोचने-समझने में परेशानी होने लग सकती है. ये सभी काफी खतरनाक हो सकते हैं.
 
2. इम्यून सिस्टम वीक होना
बहुत ज्यादा कोल्ड वेव के संपर्क में रहने से इम्यून सिस्ट कमजोर होने का खतरा रहता है. इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां आसानी से हो सकती हैं. वायरल, सर्दी, जुकाम का रिस्क भी कई गुना तक बढ़ सकता है.
 
3.सांस से जुड़ी समस्याएं
ठंडी और बर्फीली हवाएं अस्थमा जैसी सांस की समस्याओं को ट्रिगर कर सकती है. इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और सांस के संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है. इससे जुकाम की समस्या भी बढ़ सकती है.
 
4. हार्ट से जुड़ी समस्याएं
सर्दियों में हार्ट पर प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट की गति बढ़ सकती है. शीतलहर दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है.
 
5 जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
सर्दी के मौसम में गठिया की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ठंड हवाओं के संपर्क में आने से मांसपेशियों में अकड़न आ सकती है. इससे चलने में समस्या हो सकती है. इसलिए शीतलहर से बचकर रहना चाहिए.
 
शीतलहर से बचने के उपाय
 
1. कपड़ों को लेयर मे पहनकर रहें.
2. सर्दियों में खुद को भीगने से बचाएं.
3. जितना हो सके घर के अंदर ही रहें.
4. पानी पीना कम न करें और खाने में फल, सब्जियां और सूप लेते रहें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget