एक्सप्लोरर

विटामिन की गोली लेने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नहीं होंगे साइड-इफेक्ट

कई बार आप अपने शरीर में विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन्स की गोलियों का सेवन करने लगते हैं. लेकिन कई बार आपको इसके साइड-इफेक्ट भी हो जाते हैं. जिससे आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुँच सकता है.

विटामिन्स हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं. इसलिए विटामिन्स की गोलियां और सप्लीमेंट्स के विज्ञापन आपको हर जगह देखने को मिलते हैं. जो आपकी सुस्ती और थकान का कारण विटामिन की कमी है बताते हैं. ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो इन विज्ञापनों से प्रभावित होकर इन गोलियां को खरीद लेते हैं और बिना डॉक्टर की सलाह के खाने भी लगते हैं. लेकिन क्या आपके शरीर को  सच में इन विटामिन्स की जरूरत है? इसलिए इन गोलियों का सेवन करने से पहले इसके साइड-इफेक्ट के बारे में भी जान लेना चाहिए, नहीं तो यह आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुँचा सकता है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं इसके बारे में. विटामिन की गोलियां खाने की सलाह नहीं देते FDA और USDA हालहि में जो भी डाइट्री सप्लीमेंट्स बाजार में मौजूद हैं, वे सभी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के रेगुलेशन में नहीं आते हैं. इसका मतलब है कि ये कंपनियां खुद ही निरीक्षण करती हैं और परिणाम का दावा करती हैं. ऐसे विटामिन्स और सप्लीमेंट्स लोगों के उपयोग के लिए कितने सेफ हैं, ये भी कंपनियां खुद ही सुनिश्चित करती हैं. मगर किसी सप्लीमेंट से किसी इंसान को हानि होती है, तो FDA उसका उत्पादन रोक सकता है, लेकिन इससे कोई फायदा न हो, तो इसके बारे में वह कुछ नहीं कर सकता है. डॉक्टर की सलाह के बिना विटामिन की गोली न खाएं ज्यादातर लोगों को लगता है कि विटामिन की गोलियों के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते, इसलिए लोग किसी की भी सलाह पर कोई भी गोली खा लेते हैं, ये विचार बहुत गलत होता है. ऐसा जरूरी नहीं कि जिस व्यक्ति को इन विटामिन्स की जरूरत है, उन्ही विटामिन्स की आपके शरीर को भी जरूरत हो, इसलिए किसी के सुझाव के आधार पर आपको कभी भी किसी भी तरह की गोलियों का सेवन नहीं करना चाहिए. विटामिन की गोलियां भोजन का विकल्प नहीं विटामिन की गोलियां खास जरूरत पड़ने पर ही दी जाती हैं. अगर आपके शरीर में ऊर्जा और विटामिन्स की कमी है, तो आप ऐसे में हेल्दी डाइट अपनाकर उन विटामिन की कमी को पूरा करें. इसके लिए आप फलों, सब्जियों, अनाज, नट्स और दालों, मशरूम, सोयाबीन्स, मछली, चिकन, अंडे आदि का सेवन कर अपने विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को पूरा करें. इसलिए अपनी डाइट सही करें, न कि विटामिन की गोलियां खाना शुरू कर दें.
मल्टीविटामिन का ओवरडोज हो सकता है खतरनाक मल्टीविटामिन की गोलियां का सेवन कई बार बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में इसमें मौजूद दूसरे विटामिन्स, जिनकी कमी आपके शरीर में नहीं है, ओवरडोज का कारण बन सकते हैं. कई बार इसके कारण आप थायरॉइड, किडनी के रोग, लिवर की बीमारी, हार्ट की बीमारी आदि का शिकार बन सकते हैं. इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी विटामिन कैप्सूल भूलकर भी न लें.दवाओं के साथ खाना होता है घातक अगर आप पहले से ही किसी बीमारी की दवा खा रहे हैं, तो ये आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है. ऐसे बहुत से विटामिन्स होते हैं, जो कई दवाओं के साथ नहीं खाने चाहिए. इसलिए आपको कौन सी दवा खानी चाहिए और कौन सी नहीं, इसका फैसला आप अपने डॉक्टर को लेने दें, न कि स्वयं ही कोई भी दवा लेना शुरू कर दें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget