एक्सप्लोरर

Weight gain: शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है वजन, इन वजहों से मोटे हो जाते हैं नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन

Why newly wed get fat: शादी के बाद ऐसा क्या हो जाता है कि ज्यादातर नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन बल्की और फैटी नजर आने लगते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के बाद मोटा दिखने के कारण शादी से ही जुड़े हैं

Weight Gair After Wedding: जल्दी ही शादी का सीजन शुरू होने वाला है. दिवाली के 15 दिन बाद देवउठावनी एकादशी से सावा लग जाएगा और फिर हर तरफ शादियों की धूम नजर आएगी. अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में सिंगल से मिंगल होने जा रहे हैं तो यह आर्टिकल खासतौर पर आपके लिए है. क्योंकि यह आपकी ऐसी समस्या से जुड़ा है, जिसका सामना शादी के बाद ज्यादातर कपल्स को करना पड़ता है. इस सर्वव्याप्त समस्या का नाम है शादी के बाद मोटा हो जाना. यहां उन सामान्य कारणों को हाइलाइट किया गया है, जो न्यू मैरिड कपल को फैटी कपल बनाने का काम करते हैं...

एक के बाद एक फंक्शन
शादी के पहले ज्यादतर लड़के-लड़कियां अपनी फिटनेस पर जमकर ध्यान देते हैं. क्योंकि अपनी शादी के दिन सभी को पर्फेक्ट दिखना होता है. लेकिन जब शादी के फंक्शन शुरू होते हैं तो एक के बाद एक कई दिनों तक यह सिलसिला चलता है. हिंदू वैडिंग्स अगर पूरे रीति-रिवाज के साथ की जाएं कम से कम 7 दिनों तक रस्में चलती हैं. इस दौरान खान-पीना काफी हेवी होता है और एक्सर्साइज हो नहीं पाती. इस कारण फैट गेन होने लगता है.

पार्टीज में फैटी फूड
शादी के फंक्शन के दौरान जो खाना खाया जाता है, उसमें ऑइल, मसाले, चीनी और मैदा जैसी फैट बढ़ाने वाली चीजों का जमकर उपयोग होता है. इस तरह का भोजन लगातार कई दिनों तक करने के कारण भी शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के शरीर पर बढ़ा हुआ फैट नजर आने लगता है.

नींद पूरी ना होना
घर में मेहमानों का आना-जाना शादी के समय में लगा रहता है. साथ में घर में फंक्शन भी चल रहे होते हैं. इस माहौल में होने वाले दूल्हा-दुल्हन से हर कोई मिलना चाहता है. इन कारणों से नवयुगल को थकान बहुत अधिक हो जाती है और नींद पूरी हो नहीं पाती है. इस कारण ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है और शरीर फूला हुआ नजर आने लगता है.

फिजिकल ऐक्टिविटी में कमी होना
शादी के दौरान और इसके करीब महीना भर बाद तक, जब तक मुंह दिखाई, पग-फेरा इत्यादि की रस्में होती हैं, तब तक दूल्हा-दुल्हन मेंटली तो बहुत अधिक थके हुए और व्यस्त रहते हैं लेकिन फिजिकली उतना ऐक्टिव नहीं रह पाते, जितना कि ये शादी के पहले रहते थे. इस कारण भी वजन बढ़ने की समस्या होती है.

रिश्तेदारों के यहां खाने का बुलावा
शादी के बाद एक के बाद एक रिश्तेदारों के यहां से, दोस्तों के यहां से ऑफिस की तरफ से दूल्हा-दुल्हन को इंविटेशन मिले होते हैं. यहां एक बार फिर पार्टीज का दौर चलता है और फैटी फूड खाया जाता है.

हॉर्मोनल चेंजेज
शादी के बाद सेक्स लाइफ में इनवॉल्व होने के कारण शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं. जिन्हें यदि प्रॉपर तरीके से मैनेज ना किया जाए तो ये वजन बढ़ने की वजह बन सकते हैं. जैसा कि शादी के दौरान और इसके तुरंत बाद दूल्हा-दुल्हन का शेड्यूल होता है, इसमें वे मोटे ही हो जाते हैं.

कोई शेड्यूल ना होना
शादी के दौरान और इसके बाद लंबे समय तक एक्सर्साइज का कोई शेड्यूल नहीं होता है, देर रात तक खाना-पीना चलता रहता है और सोने का कोई निर्धारित समय नहीं होता है. साथ में एक्सर्साइज तो लगभग बंद ही होती है. ऐसे में वजन बढ़ना सामान्य बात है! शादी के दबाव में क्या-क्या झेलती हैं लड़कियां, यहां पढ़ें

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पार्टनर हर समय करता है आप पर शक तो हो सकती है ये दिमागी बीमारी है, जरूर लें सायकाइट्रिस्ट की मदद

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी के बीच अब नहीं होगा पैसों को लेकर मनमुटाव, अपनाएं ये तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget