एक्सप्लोरर

लोग डरावने सपने क्यों देखते हैं, दिमाग से क्या है इसका संबंध ?

सपना जिंदगी का सच है. अक्सर लोगों को सपने में अलग- अलग तरह की घटनाओं से वास्ता पड़ता है. लेकिन डरावने सपने का क्या है राज ? इसका रहस्य बहुत हद तक शोध में सुलझता हुआ नजर आ रहा है.

नई दिल्ली: ख्वाब तो अक्सर लोग देखते हैं. कई लोगों को डरावना ख्वाब आता है. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो अच्छी तरह ये खबर पढ़ लें. डरावने सपने फायदे का कारण बनते हैं. आखिर डरावने सपने से क्या फायदा है? ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अमेरिका और स्विटजरलैंड के वैज्ञानिकों के संयुक्त शोध में दावा किया गया है. शोध की रिपोर्ट ह्यूमन ब्रेन मैपिंग नामी पत्रिका में प्रकाशित हुई है.

 डरावने सपने जागने के दौरान खौफ को कंट्रोल करता है -

जेनेवा यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ जेनेवा और विस्किंसन यूनिवर्सिटी की तरफ से किये गये अध्ययन में पता चला है कि डरावने सपने जागने के दौरान खौफ को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने जानना चाहा कि क्या सपने से दिमाग का किसी तरह का संबंध होता है ? डरावने सपने देखने के दौरान दिमाग का कौन सा हिस्सा सक्रिय रहता है ?

अपने शोध में उन्होंने पाया कि डरावने सपने देखने से दिमाग के उस हिस्से की उपयोगिता बेहतर होती है जो जागने के दौरान खौफजदा कर देनेवाले अनुभव पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं. मगर वैज्ञानिकों ने ये भी पाया कि बहुत ज्यादा डरावने सपने का नकारात्मक असर भी हो सकता है. इस उद्देश्य के लिए वैज्ञानिकों ने स्वयंसेवकों के सिरों पर ईईजी इलेक्ट्रोज का इस्तेमाल कर दिमागी सक्रियता का जायजा लिया.

वैज्ञानिकों ने 18 स्वंयसेवकों के सिरों पर 256 ईईजी इलेक्ट्रोज लगाए. इस दौरान स्वंयसेवकों को रात को कई बार जगाया गया. हर बार जागने पर स्वयंसेवकों से कई सवाल के जवाब बताने को कहा गया. सवाल में पूछा गया कि क्या आपने सपना देखा? अगर हां, तो क्या डर महसूस हुआ ?

शोधकर्ताओं के मुताबिक दिमाग की सक्रियता की तुलना करने पर पाया गया कि सपने देखने के दौरान दिमाग का वो हिस्सा सक्रिय होता है जो डर या खौफ जैसी भावना को कंट्रोल करता है. उन्होंने बताया,” पहली बार हम डरावने सपने देखने के दौरान खौफजदा कर देनेवाले दिमागी हिस्सों की पहचान करने में कामयाब हुए और ये देखा कि ऐसे ही हिस्से नींद और जागने के दौरान खौफ की सूरत में सक्रिय होते हैं.”

इसके बाद शोधकर्ताओं ने नींद के दौरान खौफ और जागने के बीच संबंध का अध्ययन किया. उन्होंने 89 स्वयंसेवकों को एक हफ्ते तक सपनों को डायरी में लिखने को कहा. जब एक हफ्ता बीत गया तब एमआरआई मशीन का इस्तेमाल किया गया. मशीन में स्वयंसेवकों को भावनात्मक तौर पर खतरनाक स्थिति की तस्वीर दिखाई गई. उसके बाद प्रतिक्रिया जानने के लिए उन दिमागी हिस्सों की तस्वीर ली गई जो डर की सूरत में सक्रिय होते हैं.

शोध में पाया गया कि डरावने ख्वाब लोगों को जागने की हालत में डर से लड़ने के लिए तैयार करते हैं और जितने ज्यादा डरावने ख्वाब देखेंगे, उतना ही ज्यादा दिमाग का वो हिस्सा सक्रिय होगा जो डर को कंट्रोल करता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक हो सकता है कि जागने की हालत में हमारे भविष्य की प्रतिक्रिया और वास्तविक जिंदगी के रिस्क से निबटने की ट्रेनिंग मिलती हो. अब अगर ख्वाब देखने की मात्रा बढ़ जाए तो ये सकारात्मक की बजाय नकारात्मक हो जाता है. क्योंकि इससे नींद प्रभावित होती है जबकि नकारात्मक असर जागने के बाद भी बरकरार रह सकता है. ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बीच में अचानक खुल रही नींद? इस बीमारी का है संकेत
रात को बीच में अचानक खुल रही नींद? इस बीमारी का है संकेत
क्या होती है पैसिव स्मोकिंग? सिगरेट न पीने वालों को भी जान का खतरा
क्या होती है पैसिव स्मोकिंग? सिगरेट न पीने वालों को भी जान का खतरा
शरीर में कहां चाकू लगने से तुरंत हो जाती है मौत? यहां जानें
शरीर में कहां चाकू लगने से तुरंत हो जाती है मौत? यहां जानें
नींद-डिप्रेशन की दवाएं बढ़ाती हैं बुजुर्गों में गिरने का खतरा, स्टडी में खुलासा
नींद-डिप्रेशन की दवाएं बढ़ाती हैं बुजुर्गों में गिरने का खतरा, स्टडी में खुलासा

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget