एक्सप्लोरर

Whey Protein: क्या है Whey Protein? कितनी मात्रा में करें सेवन, जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

Whey Protein शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. व्हे प्रोटीन से शरीर को सभी जरूरी 9 एमिनो एसिड्स मिलते हैं. वर्कआउट और जिम जाने वाले लोगों के लिए Whey Protein अच्छा सप्लीमेंट है.

Healthy Protein Source: आजकल फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग का क्रेज लोगों में काफी बढ़ गया है. हर कोई बॉलिवुड स्टार्स की तरह मसल्स और एब्स बनाना चाहता है. कुछ लोगों में फिटनेस को लेकर ऐसा क्रेज होता है कि घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ जिम और वर्कआउट करने से बॉडी नहीं बनती. आपको इसके लिए हेल्दी डाइट लेने की भी जरूरत होती है. जिम करने वाले लोगों को अपने आहार में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करना जरूरी होता है. आप प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के सेवन से प्रोटीन की कमी हो पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा मार्केट में कई तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी मौजूद हैं. प्रोटीन वजन को कंट्रोल रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. व्हे प्रोटीन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद प्रोटीन है. इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. बॉडी बिल्डर करने वालों और फिटनेस लवर्स की पहली पसंद Whey Protein होता है. आप इसे आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये पाउडर फॉर्म में होता है जिसे आप पानी, दूध या यॉगर्ट में मिलाकर खा सकते हैं. जानते हैं क्या है व्हे प्रोटीन और इसे कैसे इस्तेमाल करें?

   Whey Protein: क्या है Whey Protein? कितनी मात्रा में करें सेवन, जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

क्या है Whey Protein? 

व्हे प्रोटीन हाई क्वालिटी का प्रोटीन होता है. ये पूरी तरह से शाकाहारी होता है. व्हे प्रोटीन सभी जरूरी 9 अमिनो एसिड्स से भरपूर कंप्लीट प्रोटीन है. व्हे प्रोटीन ब्रांच्ड प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो मसल्स बनाने और मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है. इसे पचाना भी आसान होता है. जिम करने वाले या एथलीट इसका सेवन करते हैं.

Whey Protein: क्या है Whey Protein? कितनी मात्रा में करें सेवन, जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

प्रोटीन का अच्छा सोर्स 

Whey Protein को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. ये दूध से बना प्रोडक्ट है, व्हे प्रोटीन को हाई क्वालिटी का प्रोटीन कहा जाता है क्योंकि ये शुद्ध मट्ठे से बनाया जाता है. व्हे प्रोटीन से शरीर को भरपूर मात्रा में एमीनो एसिड्स मिलते हैं. इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है. व्हे प्रोटीन में फैट और कार्ब्स न के बराबर होता है. प्रोटीन से भरपूर व्हे को सोया, मट्ठे और मटर से बनाकर भी तैयार किया जाता है. शाकाहारी लोगों के लिए व्हे प्रोटीन बेस्ट है. 

Whey Protein: क्या है Whey Protein? कितनी मात्रा में करें सेवन, जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

कितनी मात्रा में लेना चाहिए?

व्हे प्रोटीन के अलावा अगर आप दूसरे सोर्स से भी प्रोटीन की पूर्ति कर रहे हैं तो आपको रोज 1-2 चम्मच व्हे पाउडर का ही सेवन करना चाहिए. हां अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी है या कोई दूसरा सोर्स नहीं है तो आप 2 या उससे ज्यादा स्कूप व्हे प्रोटीन ले सकते हैं. अगर आप व्हे प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं तो एक बार अपने फिटनेस ट्रेनर या न्यूट्रिशनिष्ट से जरूर सलाह लें. जरूरत से ज्यादा व्हे प्रोटीन का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है.

Whey Protein: क्या है Whey Protein? कितनी मात्रा में करें सेवन, जानिए शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी

Whey Protein से होने वाले नुकसान

1- अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, तो आप मट्ठा प्रोटीन का उपयोग नहीं कर सकते हैं.

2- अगर आपको पहले से लीवर और किडनी की समस्या है तो व्हे प्रोटीन से आपको नुकसान हो सकता है.

3- ज्यादा व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल करने से आपको पेट और डाइजेशन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

4- व्हे प्रोटीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपके पेट में ऐंठन, सूजन, दस्त, पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

5- व्हे प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में हार्मोनल संतुलन भी बिगड़ सकता है. ये एस्ट्रोजेन गतिविधि को कम करके शरीर में वास्तविक एस्ट्रोजन को ब्लॉक कर सकते हैं. इससे महिलाओं में प्रजनन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर नज़र आएंगे ये 5 संकेत, इन 5 चीजों से दूर करें कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget