एक्सप्लोरर

Trigeminal Neuralgia: क्या सलमान की तरह आपको आता है सुसाइड करने का ख्याल? पक्का यह बीमारी दे रही गम

Health Tips: क्या आपके दिमाग में भी सुसाइड करने का ख्याल बार-बार आता है? एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें. हो सकता है कि सलमान खान वाली बीमारी ही आपको परेशान कर रही है.

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने कुछ साल पहले खुलासा किया था कि वह ऐसी बीमारी से जूझ चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें सुसाइड करने का ख्याल आता था. क्या आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो जान लीजिए कि इस बीमारी के लक्षण क्या होता हैं और इसका इलाज कैसे कराया जा सकता है?

सलमान खान ने कही थी यह बात

साल 2001 के दौरान सलमान खान ने अपने बारे में कुछ ऐसी बात बताई थी, जिसे सुनकर उनके फैंस के होश उड़ गए थे. सलमान ने बताया था कि ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी से परेशान रह चुके हैं. इसकी वजह से उनके सिर, गाल और जबड़े में बेपनाह दर्द होता था. ऐसे में उन्हें सुसाइड करने का भी ख्याल आता था, जिसके चलते इस बीमारी को सुसाइड डिजीज यानी आत्महत्या की बीमारी भी कहा जाता है. 

क्यों होती है यह बीमारी?

सबसे पहले आपको बताते हैं कि यह बीमारी आखिर होती क्यों है? दरअसल, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी ट्राइजेमिनल तंत्रिका में होती है, जो कपाल तंत्रिकाओं में सबसे बड़ी होती है. यही तंत्रिका चेहरे से लेकर दिमाग तक में दर्द, किसी के स्पर्श और टेंपरेचर से संबंधित संवेदनाओं को भेजने का काम करती है. 

कैसे होते हैं इस बीमारी के लक्षण?

डॉक्टरों के मुताबिक, इस बीमारी की वजह से काफी ज्यादा दर्द होता है. यह दर्द इतना ज्यादा होता है कि मरीज को अपने दांत तक साफ करने में तकलीफ होती है. चेहरे की स्किन इतनी ज्यादा सेंसटिव हो जाती है कि छूने से भी करंट जैसा झटका लगने लगता है. दरअसल, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक तरह की क्रोनिक पेन डिजीज है, जिसमें चेहरे की संवेदनाओं को कंट्रोल करने वाली ट्राइजेमिनल तंत्रिका की वजह से भयंकर दर्द होने लगता है. इसकी वजह फिलहाल पता नहीं लग पाई है, लेकिन माना जाता है कि यह दिक्कत ट्राइजेमिनल तंत्रिका के डैमेज होने या उस पर प्रेशर पड़ने की हो सकती है. कई डॉक्टरों का मानना है कि ट्राइजेमिनल नर्व में सूजन की वजह से भी दिक्कत हो सकती है.

क्या है इस बीमारी का इलाज?

अब सवाल उठता है कि जिस बीमारी के होने की वजह पता नहीं है, उसका इलाज कैसे होता है? बता दें कि इस बीमारी से पीड़ित होने के बाद सलमान खान ने अमेरिका में अपना इलाज कराया था. दरअसल, इस बीमारी में सर्जरी की जाती है. वहीं, कई डॉक्टर दर्द को कम करने और उसके अटैक रोकने के लिए दवाएं देते हैं. जब दवा कोई असर नहीं करती है तो सर्जरी की सलाह दी जाती है. इसका मकसद ट्राइजेमिनल नर्व पर पड़ रहे प्रेशर को कम करना होता है. वहीं, गामा नाइफ रेडियो सर्जरी और रेडियोफ्रीक्वेंसी राइजोटॉमी आदि की मदद से नर्व को ठीक किया जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ऐसे करेंगे एक्सरसाइज तो दिमाग होगा हेल्दी, पांच साल तक रहेगा इसका असर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget