एक्सप्लोरर

Heart Attack: माइनर हार्ट अटैक, फर्स्ट हार्ट अटैक औऱ मेजर हार्ट अटैक में क्या अंतर है?

हार्ट अटैक का खतरा कम उम्र के लोगों को भी बढ़ता ही जा रहा है. इसमें जान जाते देर नहीं लगती. जानते हैं हार्ट अटैक कितने तरह का होता है और वक्त रहते कैसे इसकी पहचान करें

Heart Attack: हार्ट अटैक आज के समय में काफी आम सी समस्या हो गई है. पहले ये 50 से 60 साल के उम्र के लोगों को होती थी लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं 25 से 30 साल के लोगों में भी हार्ट अटैक (Heart Attack)की समस्या देखी जा रही है. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत खान-पान लाइफस्टाइल फिजिकल एक्टिविटी की कमी. दिल का दौरा एक ऐसी स्थिति है जिसमें आम तौर पर हृदय की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति करने वाले धमनी पूरी तरह से अवरुद्ध होने के कारण अचानक खून की सप्लाई बंद कर देती है इसे हृदय की मांसपेशियों की कोशिकाएं मर जाती है.पहले ऐसा कहा जाता था कि हार्ट अटैक तीन बार आता है.फर्स्ट अटैक उतना जानलेवा नहीं रहता है लेकिन दूसरा और तीसरे अटैक में जान का खतरा बना रहता है, जाने हैं इस बारे में

माइनर हार्ट अटैक क्या है?

माइनर हार्ट अटैक यानी के माइल्ड हार्ट अटैक को मेडिकल भाषा में non-st एलिवेशन मायोकार्डिया इंफार्क्शन ( NSTEMI) . इसमें हृदय की कोरोनरी धमनियों में से किसी एक में आंशिक रूप से रुकावट का कारण बन सकता है. इससे हृदय में रक्त का प्रभाव कम हो जाता है ऐसे अवस्था में हृदय को नुकसान पहुंचता है और पूरे शरीर में रक्त पंप करने की हृदय की क्षमता को बाधित कर सकता है. माइनर अटैक में दिल का केवल छोटा सा हिस्सा ही प्रभावित होता है जो हृदय को स्थाई तौर पर नुकसान नहीं पहुंचाता. फिर भी दिल का दौरा छोटा हो या बड़ा गंभीर रूप ले सकता है

मेजर हार्ट अटैक क्या है?

हमारे दिल की अलग-अलग मांसपेशियों तक खून पहुंचाने का काम धमनियां करती हैं. इन धमनियों में जब किसी कारण से खून की गति बाधित होने लगती है तो ऐसे में दिल की उन मांसपेशियों को पंप करने के लिए खून नहीं मिल पाता और मांसपेशियां डैमेज होने लगती है. अगर यह धमनियां पूरी तरह से ब्लॉक हो जाती है तो इसे मेजर हार्ट अटैक कहा जाता है, जिससे मरीज की जान भी जा सकती है. डॉक्टर्स के मुताबिक हार्ट पंपिंग रेट ( Heart Pumping Rate) 45 फीसदी से ऊपर होता है तो इसे माइल्ड हार्ट अटैक के रूप में माना जाता है लेकिन जब यह 45% से कम होता है तो इसे मेजर  हार्टअटैक माना जाता है.

हार्ट अटैक का कारण

1.स्मोकिंग

2.बढ़ती उम्र

3.डायबिटीज

4.किडनी की खराबी

5.हाई ब्लड प्रेशर

6.उच्च कोलेस्ट्रॉल

7.मोटापा

8.सैचुरेटेड और ट्रांस फैट युक्त आहार का सेवन

9.शराब का सेवन

हार्ट अटैक के लक्षण

हार्ट अटैक का सबसे पहला लक्षण है सीने में दर्द होना है जिससे angina pain कहते हैं.ऐसे में प्रेशर हेवीनेस और टाइटनेस जैसा महसूस होने लगता है. जो सिर्फ बाएं तरफ नहीं होता बल्कि बीच में ये दाएं तरफ भी होता है. यह दर्द पेट के ऊपर की तरफ जाता है. कभी बाएं हाथ या कंधे की तरफ जाता है. कई बार जबड़े या दांत में भी दर्द हो सकता है. ऐसे में कुछ लोगों को सांस की तकलीफ और पसीना भी आता है. इसके साथ ही कुछ लोगों को गैस होने की फीलिंग आती है. बिना कारण बहुत अधिक थकान लगना जी मिचलाना और उल्टी हो जाना भी हार्ट अटैक से पहले दिखने वाले लक्षण हो सकते हैं.

हार्ट अटैक आए तो क्या करें?

एस्पिरिन खिलाएं: मरीज को तुरंत एस्पिरिन चबाने को कहे या निगल सके तो निकलवा दें. एस्पिरिन रक्त में थक्का जमने से रोकती है और ब्लड को पतला कराकर सरकुलेशन को सुधार देती है.

सीपीआर दें: अगर मरीज बेहोश है तो उसे सीपीआर देना शुरू करें ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन को यह सामान्य बनाने में बहुत मददगार होती है. मरीज की छाती के केंद्र पर दूर और तेजी से धक्का दे 1 मिनट में लगभग 100 से 120 बार ऐसा करें.

नाइट्रोग्लिसरीन खाएं: अगर आपके डॉक्टर ने नाइट्रोग्लिसरीन लेने के लिए कहा है तो ऐसी स्थिति में तुरंत इसका इस्तेमाल करें. अगर आपको लगता है कि आप को दिल का दौरा पड़ रहा है और आपके डॉक्टर ने आपको इसे लेने के लिए कहा है तो इमरजेंसी मेडिकल आने तक इसे आदेश अनुसार लें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: जिन लोगों ने एक भी वैक्सीन लगाई है, उन्हें क्या दिक्कत हो रही है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget