एक्सप्लोरर

गर्मी में आपके AC का तापमान कितना होना चाहिए? जानें अच्छी नींद के लिए सही रूम टेम्परेचर

अच्छी नींद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही आवश्यक है. ऐसे में आपको अपने एसी को कमरे के तापमान के साथ एडजस्ट करना चाहिए.

कोरोना वायरस के चलते थोड़ा देर से ही सही मगर गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. जहां एक तरफ कोरोना वायरस संक्रमण के डर से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं तो वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं.
कूलर की अपेक्षा एसी कुछ ही मिनटों में कमरे को ठंडा करने में मदद करता है. मगर ज्यादातर लोग गर्मी की वजह से एसी का टेम्पेरेचर बेहद कम कर देते हैं, जिसके कारण वो ठंडा-गर्म जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं. आजकल की दौड़ भाग भरी लाइफ के चलते आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बिठाने के लिए रात में अच्छी नींद सोने का प्रयास करते हैं.
अच्छी नींद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही बहुत ज्यादा आवश्यक होती है. अगर आपने अपने बैडरूम में एसी लगाया हुआ है तो ऐसे में आपको अपने कमरे का तापमान एडजस्ट करना चाहिए. जिससे आप बेहतर तरीके से सो पाएं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि अच्छी नींद के लिए आपके रूम का तापमान कितना होना चाहिए.
रूम का आइडियल टेम्परेचर क्या होना चाहिए     विज्ञान के अनुसार, रात के समय आपके बेडरूम के एसी का तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए. ये तापमान न तो अधिक ठंडा होता है और न ही अधिक गर्म इसलिए इस तापमान में सोने से आपको नींद भी बहुत अच्छी आती है. रूम का टेम्परेचर नींद को कैसे प्रभावित करता है   ज्यादातर लोगों की रात में नींद रूम टेम्परेचर सही न होने के कारण खराब हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर रात में सोने से पहले ठंडा होना शुरू हो जाता है. ठंडा होने की प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक ये सुबह 5 बजे तक अपने निम्न तापमान पर नहीं पहुंच जाता. इसके लिए आपको सोने से पहले अपने रूम का टेम्परेचर सेट करना चाहिए. दरअसल आपकी त्वचा के नीचे मौजूद रक्त वाहिकाओं के बढ़ने से आपका शरीर ठंडा हो जाता है. अगर रात को सोते वक्त कमरे का तापमान बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा होता है, तो यह आपकी नींद को खराब करता है और आपके शरीर के आंतरिक तापमान को प्रभावित करता है. यही कारण है कि ठंडा कमरा आपके शरीर को आसानी से सेटल कर रात भर चैन से सोने में मदद करता है. क्या कर सकते हैं आप अच्छी नींद के लिए इसके लिए अपने कमरे के तापमान को सही करने के अलावा आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके बेडरूम में अंधेरा और शांति हो. इसके साथ ही आपका गद्दा आरामदायक होना चाहिए और खासकर गर्मी के मौसम में कॉटन बेडशीट का उपयोग करने का प्रयास करें.
इन सभी तरीकों को अपनाने बाद भी, आपको सोने में कठिनाई हो रही है तो मोजे पहनें और अपने पैरों के पास पानी की एक गर्म बोतल रखें. अगर आपको अक्सर सोने में परेशानी हो रही है तो कुछ घरेलू उपचार आज़माएं या अपने चिकित्सक से परामर्श लें. Chanakya Niti: हर किसी के जीवन में है इस चीज का है बड़ा महत्व, पहचानें इसका मोल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget