एक्सप्लोरर

क्या है क्लेप्टोमैनिया? धन्नासेठ और सेलिब्रिटीज़ तक क्यों करते हैं चोरी?

नई दिल्ली: आपकी अनुमति के बिना किसी भी चीज को उठा कर अपने पास रखा लेना और उसे कभी वापस नहीं करना चोरी कहलाती है. जब हम 'चोरी करना' जैसी एक्टिविटी के बारे में सुनते हैं, तो हम अक्सर सोचते हैं कि कहीं चोरी करने के लिए किसी घर या दुकान को तोड़ने की कोशिश की गई होगी. चोरी को हम पेशेवर अपराध की तरह मानते हैं, या चोरी एक ऐसी एक्टिविटी होगी जिसे मजबूरी में आ कर अंजाम दिया गया होगा.

मगर क्या कोई समृद्ध होने के बाद भी चोरी कर सकता है? क्या चोरी एक नशे की लत की तरह भी हो सकती हैं जिसे अंजाम देना फन और एडवेंचर भरा हो? दरअसल इन सभी सावालों का जवाब है हां! इस तरह की चोरी को तकनीकी तौर पर क्लेप्टोमैनिया कहते हैं. आगे हम समझेंगे कि क्या है क्लेप्टोमैनिया और इस तरह की चोरी को अंजाम देने के पीछे का कारण क्या है?

यह चोरी का एक सामान्य कारण है जो कई लोगों में देखा जाता है. उदाहरण के तौर अक्सर मॉल के अंदर देखा गया है कि लोग सुपरमार्केट्स या मॉल में बेचने के लिए रखी गई चीज़ों के लिए बिना किसी तरह की रकम चुकाए उस चीज को अपने पास रख लेते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो इस तरह से एक चोरी को अंजाम देते हैं. आम लोगों के अलावा ऐसी कई सेलिब्रिटीज़ उदाहरण हैं जिन्होंने खुद कबूला है कि उन्हें भी इस तरह की चोरी करने की आदत थी.

क्लेप्टोमैनिया के शिकार लोगों को चोरी के दौरान तनाव और उत्तेजना के साथ किसी चीज को चुराने की जबरदस्त इच्छा होती है. वे लोग चोरी के दौरान खुशी और राहत महसूस करते हैं. चोरी के काम के खत्म होने के बाद कई क्लेप्टोमैनिया के शिकार लोग खुद के तरफ से किए जाने वाले ऐसे काम पर पछतावा भी करते नजर आते हैं.

क्लेप्टोमैनिया से ग्रसित लोग आम तौर पर अकेले ही किसी चोरी को अंजाम देते हैं, जबकि अधिकांश आपराधिक चोरी के लिए शातिराना तरीके से पूरी योजना बनाई जाती है और इसमें कई लोगों की सहभागिता रहती है. मगर वे लोग जो क्लेप्टोमैनिया से ग्रसित हैं वह केवल जगह या मौके के संयोग से इस चोरी को अंजाम देते हैं. यानी उन्हें जब भी मौका मिले और उन्हें मुनासिब लगे कि अब चोरी करने का सही वक्त है, तब उन लोगों की तरफ से चोरी को अंजाम दे दिया जाता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल
इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget