एक्सप्लोरर

Health Tips: पाइल्स, फिशर और फिस्टुला में क्या अंतर है, तीनों में से कौन सबसे ज्यादा तकलीफदेह होती है?

ज्यादातर लोग शरीर के निचले हिस्से में दर्द या परेशानी का कारण पहचान नहीं पाते हैं.वह नहीं समझ पाते हैं कि उन्हें पाइल्स है फिशर है या फिस्टुला है.

Health Tips: पाइल्स (Piles) जिसे हम आम भाषा में बवासीर कहते हैं. अमूमन इसके बारे में सभी को पता है, लेकिन इसी से जुड़ी दो और बीमारियां हैं जिनका नाम फिशर और फिस्टुला है, इसके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, हालांकि जिन्हें पता है वह पाइल्स फिशर और फिस्टुला को लेकर संशय में रहते हैं, क्योंकि इन तीनों के लक्षण सामान्य है. यह तीनों ही बीमारियां बहुत तकलीफ भरी होती है. इसकी वजह से लोगों को कई तरह की असुविधा का भी सामना करना पड़ता है. ज्यादातर लोग शरीर के निचले हिस्से में दर्द या परेशानी का कारण पहचान नहीं पाते हैं. वह नहीं समझ पाते हैं कि उन्हें पाइल्स है फिशर है या फिस्टुला है. तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि आखिर इन तीनों बीमारियों में क्या अंतर है?

फिस्टुला क्या होता है?

फिस्टुला एक बहुत ही पीड़ादाई बीमारी है. आम भाषा में इसे भगंदर कहा जाता है. इस बीमारी में व्यक्ति के गुदा में फोड़े आने लग जाते हैं. यह फोड़े उठने बैठने चलने में भी तकलीफ देने लगते हैं. मल त्यागने में बहुत ज्यादा समस्या आती है. कई बार तो यही वजह होती है कि वह टॉयलेट जाना नामंजूर करते हैं. इस समस्या में मल त्यागने वाले रास्ते से रक्तस्राव हो जाता है. अगर वक्त पर इसका इलाज न किया जाए तो यह कैंसर का भी रूप ले सकता है. यह समस्या ज्यादा शराब, सिगरेट और पुरानी कब्ज ( Constipation) के चलते भी हो सकता. कुछ लोगों में यह समस्या बैक्टीरिया संक्रमण ( Bacterial Infection) के कारण भी हो सकता है. ऐसे लोगों को फाइबर युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है. कई बार तो ये ज्यादा बढ़ जाने पर सर्जरी की भी आवश्यकता होती है.

फिस्टुला के लक्षण:

फिस्टुला होने की निशानी है कि इसमें सबसे पहले गुदा में फोड़े होने लगते है. लंबे समय तक पेट साफ नहीं हो पाता है, गुदा मार्ग में दर्द सूजन या जलन जैसी कई समस्या हो सकती है. कई लोगों का गुदा मार्ग से मवाद भी निकल सकता है, जो बहुत बदबूदार होता है. इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपके लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है.

फिशर क्या होता है?

फिशर भी फिस्टुला जैसी बीमारी है. इसमें मल त्यागने वाली जगह पर एक प्रकार की दरार आ जाती है, जिन्हें कब्ज होता है या कठोर मल निकलता है उन्हें यह दरार आ जाती है, इसमें भी मल त्यागने में बहुत कठिनाई होती है, क्योंकि दर्द खूब बढ़ जाता है. ज्यादा ऑइली फूड, फास्ट फूड और मैदे से बनी चीजें खाने पर फिशर हो सकता है.

फिशर के लक्षण:

फिशर होने पर वैसे तो कई लक्षण दिखाई देते हैं इनमें से एक है गुदा मार्ग में दर्द होना खून आना मल त्यागने में समस्याएं होना, गुदा से पस आना शामिल है. अगर शुरुआत में ही ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन कर देना चाहिए. मसालेदार और मैदे से बनी चीजों को अवॉइड करना चाहिए.

पाइल्स क्या होता है?

बवासीर या पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें अनस के अंदर और बाहरी हिस्से की शिराओं में सूजन आ जाती है. इसकी वजह से गुदा के अंदरूनी हिस्से में या बाहर के हिस्से में कुछ मस्से जैसे बन जाते हैं, जिनमें से कई बार खून निकलना और दर्द भी होता है. कभी-कभी मल त्यागने के दौरान जोर लगाने पर ये मस्से बाहर की ओर आ जाते हैं. कब्ज पाइल्स की सबसे बड़ी वजह है. कब्ज के होने की वजह से कई बार मल त्याग करते समय दम लगाना पड़ता है और इसी वजह से पाइल्स की शिकायत हो जाती है.

पाइल्स के लक्षण: पाइल्स के लक्षणों में गुदा के क्षेत्र में खुजली या चुभन होने लगता है. अंडरवियर या टॉयलेट पेपर में चिपचिपा म्यूकस आना, गुदा द्वार के आसपास सूजन या रक्त स्राव शामिल है. शुरुआती चरण में पाइल्स दवाई, सेहतमंद उच्च फाइबर वाले आहार और पूरा दिन पानी पीने से ठीक हो सकता है.

 

ये भी पढ़े-Health Tips: टॉयलेट में फोन चलाने वाले जान लें ये बात, नहीं तो बीमारियों का बोझ उठाते- उठाते खत्म हो जाएगी जिंदगी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget