एक्सप्लोरर

जब डेंगू वाली बुखार होता है तो क्या होता है? यह नॉर्मल बुखार से कैसे है अलग,जानें

डेंगू एक गंभीर बीमारी है. अगर समय रहते इलाज न किया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकती है. आइए जानते है यह नॉर्मल बुखार से डेंगू का बुखार अलग कैसे हैं...

Dengue Fever Symptom And Causes : डेंगू बुखार एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलता है. भारत में, डेंगू का सबसे आम कारण एडीज नामक मच्छर है. एडीज मच्छर डेंगू वायरस को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में स्थानांतरित कर देता है. जब भी एडीज मच्छर किसी डेंगू पीड़ित व्यक्ति का खून चूसता है, तो वह डेंगू वायरस को अपने शरीर में संचित कर लेता है. फिर जब वह दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो उस व्यक्ति के शरीर में डेंगू वायरस प्रवेश कर जाता है. इस तरह मच्छर डेंगू वायरस का वाहक बन जाता है और बीमारी को फैलाता है. 

डेंगू होने के 3 से 10 दिन बाद ही इसके लक्षण दिखाई देते हैं. इस समय में अगर हम लक्षणों को समझकर डॉक्टर से इलाज करा लें तो बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है.लेकिन अगर डेंगू का इलाज नहीं कराया जाए, तो यह खतरनाक रूप ले सकता है.इससे रक्तस्राव, ब्लड प्रेशर कम होना और मौत तक हो सकती है. 

डेंगू बुखार नॉर्मल बुखार से कई तरह से अलग होता है.

  • डेंगू में अचानक बुखार आता है जो 104°F तक चढ़ता है. नॉर्मल बुखार में बुखार धीरे-धीरे बढ़ता है.
  • डेंगू में सिरदर्द, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों का दर्द होता है जो नॉर्मल बुखार में नहीं होता.
  • डेंगू में त्वचा पर लाल चकत्ते निकलते हैं, जो इस बीमारी की पहचान का मुख्य लक्षण है.
  • डेंगू में रक्तस्राव की समस्या हो सकती है, जिससे मरीज को नाक और मुंह से खून आने लगता है.
  • डेंगू के कारण प्लेटलेट्स और व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या तेजी से गिर सकती है.
  • डेंगू खतरनाक हो सकता है, जबकि नॉर्मल बुखार आमतौर पर हल्का होता है.
  • इसलिए डेंगू के लक्षणों को पहचानकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. 

डेंगू का मच्छर कब काटता है. 
डेंगू के मच्छरों के बारे में एक आम गलतफहमी यह है कि वे केवल दिन में ही काटते हैं.लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार डेंगू का कारण बनने वाले एडीज मच्छर दिन और रात दोनों समय काट सकते हैं. एडीज मच्छर सुबह और शाम के समय अधिक सक्रिय होते हैं. लेकिन रात के समय भी ये मच्छर काट सकते हैं, खासकर अंधेरे कमरों में भी. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: खाने में ये चीजें बढ़ा सकती हैं बेचैनी और घबराहट, हो जाइए सावधान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
Family Relationships: पार्टनर से ज्यादा अटैच है बच्चा तो न लें टेंशन, एक्सपर्ट के ये पैरेंटिंग टिप्स आएंगे आपके काम
पार्टनर से ज्यादा अटैच है बच्चा तो न लें टेंशन, एक्सपर्ट के ये पैरेंटिंग टिप्स आएंगे आपके काम
Eating 2 Eggs Daily: अंडे से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर छोड़ें, रोज 2 अंडे खाने से शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव
अंडे से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर छोड़ें, रोज 2 अंडे खाने से शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव
Nail Polish Cancer Risk: नेल पॉलिश से भी हो सकता है कैंसर, आप भी रोज लगाती हैं तो हो जाएं सावधान
नेल पॉलिश से भी हो सकता है कैंसर, आप भी रोज लगाती हैं तो हो जाएं सावधान

वीडियोज

Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
Petrol Price Hike | Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई का सीधा हमला, जनता में आक्रोश | Petrol Price

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें आगे क्या होगा
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
Embed widget