एक्सप्लोरर
Uric Acid Myth Dal: दाल बनाते समय झाग हटाना सही या गलत, क्या इसमें सच में होता है यूरिक एसिड?
Uric Acid Myth Dal: दाल उबालते समय बनने वाला झाग सैपोनिन और प्रोटीन की वजह से होता है. इसे यूरिक एसिड से जोड़ना गलत है. यह पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है और नुकसानदायक नहीं है.
भारतीय घरों में दाल लगभग हर दिन बनती है. लेकिन जब दाल उबलती है तो उसके ऊपर सफेद या हल्का भूरा झाग दिखने लगता है. कई लोग इसे गंदगी मानकर तुरंत हटा देते हैं, जबकि कुछ लोग कहते हैं कि यही झाग शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाता है. सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई तरह की बातें चलती रहती हैं. लेकिन सच क्या है, इसे समझना जरूरी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दाल में मौजूद सैपोनिन, प्रोटीन और स्टार्च की वजह से उबालते समय झाग बनता है.
1/6

जब दाल पानी में उबलती है तो उसमें मौजूद कुछ नेचुरल तत्व बाहर आने लगते हैं. इनमें सबसे ज्यादा सैपोनिन नाम का तत्व होता है. इसका नाम लैटिन शब्द “सैपो” से आया है, जिसका मतलब साबुन होता है. यही कारण है कि पानी में उबलते समय यह झाग जैसा दिखता है. इसके अलावा दाल में मौजूद प्रोटीन और स्टार्च भी गर्मी मिलने पर ऊपर आने लगते हैं और फोम जैसा बन जाता है. वैज्ञानिक भाषा में इसे एक सामान्य प्रक्रिया माना जाता है.
2/6

कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर झाग ज्यादा हो तो उसे हटाया जा सकता है, क्योंकि उसमें टूटे हुए प्रोटीन और कुछ अशुद्धियां भी हो सकती हैं. वहीं कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह झाग नुकसानदायक नहीं होता और इसे लेकर डरने की जरूरत नहीं है. यानी अगर आप झाग हटा देते हैं तो भी ठीक है और नहीं हटाते तब भी कोई बड़ी परेशानी नहीं होती. यह पूरी तरह आपकी पसंद और खाना बनाने के तरीके पर निर्भर करता है.
Published at : 23 May 2026 10:07 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
Advertisement


























