एक्सप्लोरर

चावल खाने के शौकीन लोगों के लिए शानदार खबर, डायटिंग के दौरान भी इस विधि से जमकर खा सकते हैं राइस

आपको चावल खाना पसंद है लेकिन सिर्फ इस डर से अपना मन मारना पड़ता है क्योंकि चावल खाने से वजन बढ़ जाता है! आपकी इन सभी समस्याओं का समाधान कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने सुझाया है.

जो भी लोग डायट फॉलो करते हैं, वे आमतौर पर सबसे पहले चावल खाना कम या बंद करते हैं. क्योंकि माना जाता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है. ऐसे में चावल के शौकीन लोगों के लिए डाइट प्लान फॉलो करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि अब इन्हें किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि एक ताजा रिसर्च में यह बात सामने आई है कि खास विधि से बनाकर फ्रिज में ठंडा करके यदि चावलों का सेवन किया जाए तो इनकी कैलरी 60 प्रतिशत तक कम हो जाती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स और डायटीशियन मानते हैं कि चावल शरीर के अंदर जाकर ग्लाइकोजन में बदल जाते हैं और कुछ समय बाद यह ग्लाइकोजन ग्लूकोज में बदल जाता है, जो शरीर के अंदर बसा के रूप में एकत्र होने लगता है, इसी कारण फैट बढ़ने की समस्या होती है. हालांकि यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया (USC) में हुए एक शोध के अनुसार, चावल पकाते समय और पकाने के बाद एक खास स्टेप का पालन किया जाए तो चावल से मिलने वाली कैलरी  कई गुना तक कम हो जाती है.

शोधकर्ताओं ने सुझाई चावल खाने के विधि

  • यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं के अनुसार, चावल में कैलोरी कम करने का प्रभावी उपाय यह है कि आप चावल को कूकर में बनाने की जगह इसे खुले बर्तन में बनाएं.
  • चावल पकाने के लिए जब पानी उबालें तो उबलते पानी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और फिर इस पानी में चावल डालकर करीब 25 मिनट तक पकाएं। 
  • जब चावल पक जाएं तो इनका अतिरिक्त पानी निकाल दें और इन्हें 12 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा करें। शोध से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि पके हुए चावलों को इस विधि से ठंडा करना जरूरी हैं क्योंकि बताई गई विधि से पके हुए चावलों को जब फ्रिज में ठंडा किया जाता है तो चावलों में पाए जाने वाले स्टार्च का घुलनशील हिस्सा एमाइलोज, जिलेटिनाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान टूट जाता है. इससे चावलों में स्टार्च की मात्रा कम होती है और पानी की मात्रा बढ़ जाती है.
  • जिलेटिनाइजेशन एक रासायनिक प्रक्रिया है, जिसके दौरान स्टार्च के अंदरूनी मॉलेक्यूलर बॉन्ड पानी और आंच (Heat) की उपस्थिति में टूट जाते हैं. इससे हाइड्रोजन के नए बॉन्ड बनते हैं, जिससे भोजन में पानी की मात्रा में बढ़ोतरी होती है.

वजन कम करने में कैसे प्रभावी?

 अब सवाल यह उठता है कि आखिर चावल बनाने की यह विधि वजन कम करने में कैसे काम करती है. इस बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि बताई गई विधि से चावल को बनाने के बाद ठंडा जरूर करें. क्योंकि चावल में पाया जाने वाला स्टार्च पचने योग्य या अपचनीय दोनों तरह का हो सकता है. चावल को पकाने और ठंडा करने की विधि के दौरान जब पचने वाला स्टार्च रेसिस्टेंट स्टार्च में बदल जाता है तो वजन बढ़ने की प्रक्रिया से बचा जा सकता है। क्योंकि इससे कैलोरी काउंट को कम हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget