एक्सप्लोरर

क्या बेहद तेजी से घट रहा है आपका वजन, जानें कब होता है यह कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण?

बिना कुछ किए ही वजन कम होना शरीर में गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो छह से 12 महीनों के अंदर पांच परसेंट से अ​धिक वजन कम होता है तो ये हेल्थ को लेकर एक रेड फ्लैग है.

शरीर का वजन सीधा हमारी हेल्थ को इंडिकेट करता है. वजन का बढ़ना कई हेल्थ प्राॅब्लम का रिस्क पैदा करता है. वहीं इसका कम होना और भी चिंताजनक साबित होता है. अचानक से अगर वजन गिरने लगे तो ये कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का भी संकेत हो सकता है. वजन कम होने पर कब सतर्क हो जाना चाहिए, आइए इस बारे में जानते हैं...

कब हो जाना चाहिए सतर्क?

बिना कुछ किए ही वजन कम होना शरीर में गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो छह से 12 महीनों के अंदर पांच परसेंट से अ​धिक वजन कम होता है तो ये हेल्थ को लेकर एक रेड फ्लैग है. एक स्टडी के अनुसार इस तरह का वजन कम होना अक्सर कैंसर के शुरुआती लक्षणों से पहले दिखाई देता है. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस बारे में डाॅक्टर से कंसल्ट करना चाहिए.

कैंसर में क्यों घटता है वजन?

कैंसर से शरीर का मेटाबाॅ​लिज्म बिगड़ जाता है, जिसे 'कैंसर कैचेक्सिया' कहा जाता है. इस ​स्थिति में बाॅडी फैट और मसल्स को ब्रेकडाउन करना शुरू कर देती है. जिससे शरीर का वजन कम होने लगता है. कमजोरी महसूस होने लगती है. सामान्य डाइट लेने के दाैरान भी ​स्थिति बिगड़ती जाती है. एक स्टडी के अनुसार कैंसर से पीड़ित 40 परसेंट मरीजों में बिना किसी कारण के वजन कम होना एक लक्षण पाया गया. ये ​स्थिति खासताैर पर पै​न्कि्रयाज, पेट, फेफड़े और अन्नप्रणाली के कैंसर में देखने को मिलती है.

भूख पर भी पड़ता है असर

अगर बिना किसी वजह खाना खाने का मन न करे, भूख लगना कम हो जाए तो इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कैंसर शरीर में फूड प्रोसेस्ड करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, पेट, पै​न्कि्रयाज, आंतों के कैंसर में ये दिक्कत देखने को​ मिल सकती है. जिससे लोग अंजाने में खाना कम कर देते हैं.  हार्मोन से संबंधित कैंसर जैसे कि कुछ प्रकार के ल्यूकेमिया या लिम्फोमा शरीर में व्यापक सूजन भी पैदा कर सकते हैं. यह सूजन बाॅडी में मेटाबाॅलिज्म को तेज कर सकती है और भूख को दबा सकती है. जिससे शरीर का वजन कम होने लगता है. शुरुआत में व्य​क्ति इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देता है.

ऐसी कंडीशन कितनी खतरनाक?

एक स्टडी के अनुसार ब्लड कैंसर के मरीजों में अक्सर काफी पहले से वजन कम होने की ​स्थिति देखी गई. हालांकि वजन कम होने के दाैरान उनमें किसी भी तरह के दर्द या फिर कोई अन्य लक्षण नजर नहीं आए. ऐसे में वजन कम होना कैंसर के कुछ शुरुआती संकेतों में से एक बन जाता है. कई स्टडीज में सामने आया कि वजन कम होने के साथ थकान, कम भूख या लगातार बेचैनी जैसे अन्य लक्षण दिखाई देते हैं, तो ये कैंसर के रिस्क का इशारा हो सकते हैं. एक स्टडी में पाया गया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों में बिना किसी कारण के वजन कम होना आने वाले वर्षों में कैंसर का रिस्क बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें: इलाज नहीं कराया तो कितनी तेजी से फैल सकता है कैंसर? हकीकत जान लेंगे तो कांप जाएगी रूह

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget