एक्सप्लोरर

Weight Loss Mistakes: जिम, डाइटिंग सबकुछ कर लिया... फिर भी नहीं घट रहा वजन! कहीं आप ये 4 गलतियां तो नहीं दोहरा रहे?

कुछ लोगों को यह शिकायत रहती है कि वेट लॉस के सारे तरीकों को अपनाने के बावजूद वजन आखिर क्यों नहीं घटता. दरअसल हम अपनी वेट लॉस जर्नी में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो हमारे वजन को कम नहीं होने देतीं.

Weight Loss Mistakes: वजन का ज्यादा होना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही हानिकारक नहीं है, बल्कि ये आपके लुक्स पर भी बुरा असर डालने का काम करता है. इन दिनों बड़ी संख्या में लोग मोटापे और ज्यादा वजन की समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि अगर आप एक सही रूटीन अपनाएं, खानपान और एक्सरसाइज पर ध्यान दें तो वजन को तेजी से घटाने में काफी मदद मिल सकती है. कुछ लोगों को यह शिकायत रहती है कि वेट लॉस के सारे तरीकों को अपनाने के बावजूद वजन आखिर क्यों नहीं घटता. दरअसल हम अपनी वेट लॉस जर्नी में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो हमारे वजन को कम नहीं होने देतीं. आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे. 

वेट लॉस जर्नी के दौरान न करें ये गलतियां 

1. खाना छोड़ना: कई लोगों को लगता है कि भोजन खाना छोड़ने से वजन को तेजी से घटाने में मदद मिलती है. जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. भोजन छोड़ने से कभी किसी को फायदा नहीं मिला है और अगर किसी का वजन खाना छोड़ने से घटता है तो यह जान लें कि ये कम समय के लिए होगा. कम खाने से वजन कम हो न हो, आपका स्वास्थ्य जरूर बिगड़ जाएगा. क्योंकि खाना नहीं खाने से आपके शरीर को भरपूर पोषण नहीं मिलेगा. यही वो वजह होगी जो शरीर में तरह-तरह की बीमारियों को जन्म देगी. 

2. जिम सेशन मिस करना: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो जिम सेशन को कभी मिस न करें. अगर आप जिम सेशन मिस करेंगे तो जल्दी वजन नहीं घटा पाएंगे. 

3. बार-बार खाना: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो हर वक्त कुछ न कुछ खाने की आदत छोड़ दें. क्योंकि बार-बार खाना खाने से आपका वजन घटे न घटे, बढ़ जरूर जाएगा. वजन को तेजी से घटाना चाहते हैं तो अपने स्वास्थ्य की स्थिति, शरीर के प्रकार आदि को ध्यान में रखकर ही भोजन की अवधि तय करें. 

4. ज्यादा एक्सरसाइज: बहुत से लोगों को लगता है कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से उन्हें जल्दी रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे या उनका वजन तेजी से कम होगा. यहां आपको एक बात ध्यान रखनी है कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपका शरीर बहुत ज्यादा थक सकता है और अगर आप थकान के मुताबिक आराम नहीं करेंगे तो इससे आपके स्वास्थ्य के लिए कई मुश्किलें पैदा हो सकती हैं.

वजन घटाने की जल्दी सबको रहती है, लेकिन कभी-भी अनहेल्दी तरीके से वजन घटाने के बारे में नहीं सोचा जाना चाहिए. वजन घटाने के लिए पोषण से भरपूर भोजन भी खाएं और एक्सरसाइज भी करें. कभी-भी शॉर्ट कट टेक्नीक के जरिए वजन घटाने का फैसला न करें, क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है.     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Low Haemoglobin: शरीर में कैसे बढ़ता है 'हीमोग्लोबिन'? अगर ये कंट्रोल में नही रहा तो हो जाएंगी कई बीमारियां...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget