एक्सप्लोरर

Explainer Cold Wave: सावधान ! कहीं शीतलहर को आप भी तो हल्के में नहीं ले रहें, समझें क्या है ये कितनी है खतरनाक

What Is Cold wave: पूरे देश में शीतलहर का प्रकोप जारी है. ऐसे में खुद का ख्याल रखना जरूरी है. क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही खतरनाक हो सकती है. इसलिए शीतलहर को हल्के में लेने की भूल न करें.

Winter Cold Wave: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है. शीतलहर (Cold wave) की वजह से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब शीतलहर का खतरा बढ़ा हुआ है. ऐसे में खुद का ख्याल रखना जरूरी है. शीतलहर से बचने के लिए हर तरह के उपाय पर ध्यान देना चाहिए. लेकिन उससे पहले यह भी जानना चाहिए कि आखिर यह शीतलहर है क्या, यह कैसे आता है, इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. आखिरी बार इसका प्रकोप सबसे ज्यादा कब था? आइए जानते हैं..
 
शीतलहर क्या है
सर्दी के मौसम में जब ठंडी हवाएं तेजी से चलने लगती हैं. तापमान में तेजी से गिरावट होने लगती है. तब इस स्थिति को शीतलहर कहते हैं. आसान शब्दों में कहें तो सर्दी के मौसम में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 4-5 डिग्री नीचे चला जाता है तो इसे शीतलहर कहा जाता है. 
 
शीतलहर खतरनाक क्यों होती है
जब किसी जगह का तापमान करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है तो उसे सीवियर कोल्ड वेव कहा जाता है. ऐसी स्थिति में शरीर को कई तरह से नुकसान हो सकता है. कड़ाके की सर्दी की वजह से जान भी जा सकती है. शीतलहर को तापमान और अवधि के हिसाब से मापा जाता है. जो शीत लहर लंबे समय तक चले और तापमान में भी भारी गिरावट हो उसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है. अभी दिल्ली में तापमान 1.5 डिग्री तक जा चुका है. बीते साल 2021 में भी दिल्ली में तापमान 1.1 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था. इस दौरान लोगों के शरीर के इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है और साथ ही जान-माल का नुकसान भी हो सकता है.
 
शीत लहर के नुकसान
इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है.
सर्दी में अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है.
शीतलहर जानलेवा होती है. कई मौतें भी हो जाती हैं.
कई तरह की बीमारियां बढ़ने लगती हैं.
फसलें बर्बाद होने लगती है.
 
शीतलहर क्यों आती है
जब तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाए
आसमान साफ रहे, लेकिन ऊष्मा की कमी होने पर तापमान में तेजी से गिरावट हो.
मध्य पूर्व सागर के आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं भी शीतलहर लाती हैं.
प्रशांत महासागर में होने वाली अल नीनो से भी टेंपरेचर डाउन होता है और शीतलहर बढ़ती है.
 
शीतलहर से प्रभावित इलाके
शीत लहर का सबसे बुरा असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौजूद राज्यों पर पड़ता है. इनमें उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश वगैरह आते हैं.
 
आखिरी बार कब पड़ी थी जबरदस्त ठंड
दिल्ली में अभी तक 8 जनवरी 2006 को बीते 20 सालों में सबसे ठंडे दिन के तौर पर रिकॉर्ड किया गया है. इस दिन यहां का तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंच गया था. यह आज भी रिकॉर्ड है. उस दौरान दिल्ली के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लड शुगर कम करने के लिए कितनी देर टहलना है जरूरी, क्या कहती है रिसर्च?
ब्लड शुगर कम करने के लिए कितनी देर टहलना है जरूरी, क्या कहती है रिसर्च?
Fat Dogs Of Delhi के बीच कुत्तों की सेहत पर उठे सवाल
Fat Dogs Of Delhi के बीच कुत्तों की सेहत पर उठे सवाल
बदलते मौसम में दिखें यह लक्षण तो हो सकता है डेंगू, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
बदलते मौसम में दिखें यह लक्षण तो हो सकता है डेंगू, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
भारत में 1.9 लाख कैंसर केस संक्रमण से जुड़े, लैंसेट की स्टडी में खुलासा
भारत में 1.9 लाख कैंसर केस संक्रमण से जुड़े, लैंसेट की स्टडी में खुलासा

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget