एक्सप्लोरर

Underwear Washing Rules: 'अंडरवियर' को बाकी कपड़ों के साथ धोना खतरनाक! जान लें इसे धोने का सही तरीका क्या है?

Underwear Washing: हम अपनी रसोई को साफ-सुथरा रखने के लिए जिस कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, उस कपड़े को भी कई लोग वाशिंग मशीन में अंडरवियर के साथ डाल देते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना सही है?

Underwear Washing Rules: कपड़े धोते वक्त हम ऐसी कई बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जिनपर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. हम सभी ज्यादातर कपड़ों को एक ही बाल्टी में डालकर रख देते हैं, बिना यह सोचे कि कुछ कपड़ों को अलग धोया जाना जरूरी है. लोग व्हाइट कपड़ों को तो दाग लगने के डर से अलग कर देते हैं, लेकिन अंडरवियर का क्या? हम में से कई लोग या यूं कहें ज्यादातर लोग अंडरवियर को भी बाकी कपड़ों के साथ धोते हैं, मगर क्या ऐसा करना सही है? क्या अंडरवियर को बाकी कपड़ों के साथ धोया जाना चाहिए? आइए जानते हैं इसका जवाब क्या है.  

रिसर्चर्स के मुताबिक, एक अंडरवियर में एक दिन में लगभग 10 ग्राम तक मल लगा हो सकता है, तो सोचिए जब आप इसे बाकी कपड़ों के साथ वाशिंग मशीन में मिलाकर धोएंगे तो क्या होगा? इस पानी में लगभग 10 करोड़ एस्चेरिचिया कोलाई और स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया होंगे, जो संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं. एक शोध के मुताबिक, अंडरवियर को बाकी कपड़ों के साथ मिलाकर धोने से पानी में 10 करोड़ ई. कोलाई (एस्चेरिचिया कोलाई) ट्रांसमिट हो सकते हैं, जिससे आपको इन्फेक्शन का खतरा पैदा हो सकता है. 

क्या गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए?

ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन ने हमारे लिए कई कपड़ों को धोना और सुखाना बहुत आसान बना दिया है. लेकिन कपड़ों को धोने के लिए पानी का क्या टेंपरेचर रहना चाहिए, हम में से कई लोग इसपर ध्यान नहीं देते. अगर हम कपड़ों को 15 डिग्री सेल्सियस पर धो रहे हैं, तो ये सही है. लेकिन हमें यह बात भी मालूम होनी चाहिए कि हमारे कुछ कपड़ों, खासतौर से अंडरवियर में बैक्टीरिया काफी ज्यादा होते हैं. इसलिए ऐसे कपड़ों को 40 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पर ही धुला जाना चाहिए. अगर इन्हें पहनने वाला व्यक्ति किसी संक्रमण से पीड़ित है, तो अपने अंडरवियर को गर्म पानी में अलग से धोने की जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है.

रसोई के कपड़े को अंडरवियर के साथ धोना सही?

हम अपनी रसोई को साफ-सुथरा रखने के लिए जिस कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, उस कपड़े को भी कई लोग वाशिंग मशीन में अंडरवियर के साथ डाल देते हैं. क्या आपको यह मालूम है कि अगर आप रसोई के कपड़े को अंडरवियर के साथ धुलेंगे तो आपका यही रसोई का कपड़ा स्टैफिलोकोकस ऑरियस और ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाएगा और फिर जब आप इसका इस्तेमाल बर्तनों को साफ करने के लिए करेंगे तो ये बैक्टीरिया आप तक आसानी पहुंच सकते हैं? 

सिर्फ डिटर्जेंट एक अच्छा ऑप्शन नहीं

ज्यादातर लोग कपड़ों को धोने के लिए एक स्ट्रॉन्ग डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, वो भी ठंडे पानी में. अंडरवियर में बड़ी संख्या में बैक्टीरिया होते हैं. इसलिए इनको ज्यादा गर्म पानी में धोया जाना चाहिए. अंडरवियर को धोने के लिए सिर्फ डिटर्जेंट काफी नहीं. आपको गर्म पानी में डिटर्जेंट के साथ-साथ ब्लीच भी शामिल करना होगा, तभी संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया का काम तमाम हो पाएगा. इसके अलावा, आप कीटाणुनाशक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'वजन कम' करना इतना मुश्किल काम क्यों होता है? हम कहां चूक जाते हैं? स्टडी ने बताई 10 चुनौतियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget