एक्सप्लोरर

पीरियड्स में क्या वाकई नहीं धोने चाहिए बाल? जान लीजिए क्या है सच

Hair Wash During Periods: पीरियड्स में बाल धोना सही है या गलत? जानिए क्या कहता है विज्ञान और क्या सिर्फ परंपरा के कारण बना है यह भ्रम.

Hair Wash During Periods: पीरियड्स चलते वक्त बाल मत धोना, ऐसा करने से तबीयत खराब हो सकती है! "इन दिनों में ठंडा पानी सिर पर नहीं डालना चाहिए, बाल गीले करने से सिर दर्द होता है!" आपने भी कभी न कभी ये बातें जरूर सुनी होंगी, खासकर घर की बड़ी बुज़ुर्ग महिलाओं ऐसा कहती हैं. माहवारी यानी पीरियड्स से जुड़ी ऐसी कई धारणाएं हमारे समाज में आज भी गहराई से जमी हुई हैं. इनमें से एक आम धारणा है कि पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए. लेकिन क्या वाकई ऐसा कोई वैज्ञानिक कारण है? या फिर ये भी एक और भ्रम है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलता आ रहा है?

पीरियड्स के दौरान बाल धोने की धारणा कहां से आई?

भारतीय संस्कृति में पीरियड्स को लंबे समय से अशुद्धि से जोड़ा गया है. पुराने ज़माने में जब सुविधाएं सीमित थीं और गर्म पानी या साफ-सफाई के साधन पर्याप्त नहीं थे, तब महिलाओं को इन दिनों आराम करने और शरीर को ठंड से बचाने की सलाह दी जाती थी.  इसका एक हिस्सा यह भी था कि इन दिनों सिर पर पानी न डालें, जिससे सर्दी या थकावट न हो. धीरे-धीरे यह एक सामाजिक नियम जैसा बन गया कि पीरियड्स में बाल धोना मना है. 

ये भी पढ़े- लड़कियों को क्यों नहीं पहननी चाहिए टाइट जींस? इस बीमारी का रहता है खतरा

वैज्ञानिक नजरिए से क्या है सच्चाई?

कोई मेडिकल रिसर्च यह नहीं कहती कि पीरियड्स में बाल धोने से कोई नुकसान होता है. 

यह पूरी तरह से एक मिथक है जो केवल परंपरा पर आधारित है, विज्ञान पर नहीं. 

यदि बहुत ठंडा पानी इस्तेमाल किया जाए तो सिर दर्द या थकावट हो सकती है, लेकिन वो पीरियड्स की वजह से नहीं, बल्कि तापमान की वजह से है. 

अगर आप गर्म या गुनगुने पानी से नहाते हैं और बाल धोते हैं, तो इससे न केवल ताजगी मिलती है, बल्कि शरीर की बदबू और बैक्टीरिया से भी राहत मिलती है. 

क्या बाल धोने से पीरियड्स की फ्लो बढ़ता है?

कई लोगों का यह भी मानना है कि बाल धोने से ब्लीडिंग अधिक हो सकती है. हालांकि यह केवल एक भ्रम है. गर्म पानी से नहाने से ब्लड फ्लो थोड़ा सामान्य हो सकता है, जिससे शरीर हल्का और रिलैक्स महसूस करता है. लेकिन यह नुकसानदायक नहीं है. 

किन बातों का ध्यान रखें?

बहुत ठंडा पानी न इस्तेमाल करें

सिर धोने के बाद बाल अच्छी तरह सुखाएं

अगर थकान ज्यादा है तो आराम करें, मजबूरी न बनाएं

साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि इंफेक्शन से बच सकें

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget