एक्सप्लोरर

बार-बार UTI के कारण गट हेल्थ हो सकता है खराब, इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

रिसर्च में पाया गया है कि क्रोनिक यूटीआई केवल पेशाब के रास्ते में इंफेक्शन के कारण नहीं होते हैं. बल्कि आंत को भी प्रभावित करता है. 

पेशाब के रास्ते में इंफेक्शन (यूटीआई) एक आम बीमारी है जो दुनिया भर में लाखों लोगों, खासकर महिलाओं को प्रभावित करती है. जबकि कभी-कभार होने वाले यूटीआई का घर में ही आसानी से इलाज किया जा सकता है. बार-बार होने वाले या क्रोनिक यूटीआई ठीक होने में छह महीने से लेकर एक साल तक का वक्त लग सकता है. यह इतनी खतरनाक बीमारी है कि यह आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. हाल के रिसर्च में पाया गया है कि क्रोनिक यूटीआई केवल पेशाब के रास्ते में इंफेक्शन के कारण नहीं होते हैं. बल्कि आंत को भी प्रभावित करता है. 

महिलाओं को क्यों होता है ज्यादा ?
यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) एक ऐसी समस्या है जो महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन पुरुष भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।. इसका मुख्य कारण महिलाओं की शारीरिक बनावट है, जहां मूत्रमार्ग छोटा होता है और बैक्टीरिया आसानी से ब्लैडर तक पहुंच सकते हैं. महिलाओं में यूटीआई होने की संभावना इसलिए भी ज्यादा होती है क्योंकि शारीरिक संरचना की वजह से मूत्रमार्ग और मलाशय एक-दूसरे के करीब होते हैं, जिससे बैक्टीरिया का संक्रमण जल्दी फैल सकता है. 

क्या बार-बार यूटीआई होना कैंसर का लक्षण है?
यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि अगर बार-बार यूटीआई हो रहा है, तो क्या यह कैंसर का संकेत हो सकता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय. 

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
विशेषज्ञों के अनुसार, बार-बार यूटीआई होना हमेशा कैंसर का लक्षण नहीं होता. यूटीआई आमतौर पर बैक्टीरिया के कारण होता है और इसका इलाज एंटीबायोटिक्स से किया जा सकता है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति बार-बार यूटीआई से पीड़ित है और इसके साथ ही खून का आना, वजन कम होना या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कुछ मामलों में, बार-बार यूटीआई होने की वजह शरीर में किसी गंभीर समस्या, जैसे ब्लैडर कैंसर या किडनी से जुड़ी बीमारी, हो सकती है. इसलिए, अगर यूटीआई बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है. 

क्या करना चाहिए?
अगर आपको बार-बार यूटीआई हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें. तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह के अनुसार इलाज करवाएं. यूटीआई का बार-बार होना आपके शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी है. डॉक्टर आपको सही दवाइयां और इलाज का तरीका बताएंगे, जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Male Menopause: क्या मर्दों को भी होती है महिलाओं के मेनोपॉज जैसी दिक्कत? ढलती उम्र के साथ शरीर पर ऐसे पड़ता है असर

जानें कैसे बचें इससे 
इसके अलावा, कुछ आदतें अपनाकर आप यूटीआई से बच सकते हैं.  सबसे पहले, साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. हमेशा अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ और सूखा रखें. पेशाब के बाद और शौच के बाद सफाई का सही तरीका अपनाएं. खूब पानी पिएं, क्योंकि पानी ज्यादा पीने से शरीर से बैक्टीरिया निकल जाते हैं और यूटीआई का खतरा कम हो जाता है. पानी के अलावा नारियल पानी और तरल पदार्थों का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अंजीर खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें सही समय और एक दिन में कितना खाना चाहिए?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget