एक्सप्लोरर

चेहरे की सुंदरता के लिए श्राप हैं Blind Pimples, इन पांच आसान तरीकों से करें इलाज

बिजी लाइफ, स्ट्रेस और अनियमित खान-पान से हमारे शरीर और त्वचा में कई तरह के बदलाव आते हैं. जिनमें से एक है पिपंल्स. कई बार ज्यादा मसालेदार खाना खाने से हमारे चेहरे पर पिपंल्स निकल आते हैं. जो देखने में अच्छे नहीं लगते, लेकिन कुछ पिपंल्स ऐसे भी होते है जो दिखाई नहीं देते और हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते है.जिन्हें कहते है ब्लाइंड पिपंल्स.....

इंसान की त्वचा उसके स्वास्थ्य के बारे में कई बातें बता देती है. दरअसल त्वचा को इंसान के स्वास्थ्य का आइना भी कहा जा सकता है. अगर इंसान स्वस्थ है तो उसकी त्वचा ना सिर्फ ग्लो करेगी बल्कि उसे खूबसूरत भी बनाएगी. अच्छी स्किन के लिए कई फैक्टर काम करते हैं, जैसे आप क्या खाते हैं, आप हाईजीन का कितना ख्याल रखते हैं और अपने शरीर की देखभाल कैसे करते हैं. कई बार त्वचा की समस्याओं का देखने से पता नहीं चलता लेकिन ये धीरे-धीरे गंभीर रूप अख्तियार कर लेती हैं. जैसे ब्लाइंड डिंपल, ये दिखाई नहीं देते लेकिन काफी परेशानी पैदा कर सकते हैं. ब्लाइंड डिंपल स्किन के ऊपर ना होकर त्वचा की निचली लेयर पर होते हैं. ऐसी समस्या अगर बढ़ जाए तो डरमेटोलॉजिस्ट यानि त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास जाना जरूरी हो जाता है लेकिन अगर समस्या शुरुआती चरण में है तो आप ये घरेलू इलाज अपना सकते हैं. असरदार है टी ट्री ऑयल ब्लाइंड पिपंल के लिए सबसे असरदार टी ट्री ऑयल को माना जाता है. सदियों से त्वचा की रौनक बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है. टी ट्री ऑयल में ना सिर्फ जलन कम करने बल्कि एंटी माइक्रोबायल गुण भी होते हैं. कैसे करें इस्तेमाल ? इसे सीधे त्वचा पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. पहले दो चम्मच टी ट्री ऑयल को एक चम्मच बादाम तेल के साथ मिलाएं. इसके बाद कॉटन से त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाए. अगले दिन सुबह पानी से इसे धो लें. शहद भी है कारगर ऐसे बहुत कम पदार्थ हैं जो ना सिर्फ स्वास्थ और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी होते हैं. शहद भी उन्हीं पदार्थों में से एक है. शहद में ना सिर्फ एंटी माइक्रोबायल प्रॉपर्टी होती है बल्कि ये पिंपल से पैदा होने वाली जलन को भी कम करता है. ऐसे करें शहद का इस्तेमाल 2 चम्मच शहद को रुई के जरिए पिंपल वाली त्वचा के ऊपर लगाएं और तीस मिनट बाद सादे पानी से धो लें. एलोवेरा से भी मिलेगा फायदा एलोवेरा एक ऐसा गुणकारी पदार्थ है जो त्वचा से जुड़ी लगभग हर समस्या में काम आता है. एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादातर त्वचा पर जलन कम करने के लिए किया जा सकता है. ऐसे करें प्रयोग एलोवेरा के पौधे से ताजा पत्ती को काटे. पत्ती को छीलकर एलोवेरा जेल को सीधे त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं. रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें और सुबह सादे पानी से इसे धो लें. ग्रीन टी के भी कई फायदे ग्रीन टी को वैसे तो वजन कंट्रोल करने के लिए मददगार माना जाता है लेकिन त्वचा से जुड़े भी इसके कई फायदे हैं. ग्रीन टी ब्लाइंड पिंपल दूर करने में काफी उपयोगी साबित हो सकती है. ऐसे करें इस्तेमाल एक या दो ग्रीन टी बैन को पहले फ्रिज में रख दें. फिर ब्लाइंड पिपंल वाली जगह पर इन बैग्स को तीस मिनट तक रखे. ये प्रक्रिया एक सप्ताह तक दोहराएं. अगर आप भी त्वचा की ऐसी ही किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो ऊपर बताए गए नुस्खे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
 ये भी पढ़ें-

प्रोटीन में छिपा है स्वस्थ जीवन का राज, जानें रोज कितना प्रोटीन आपके शरीर के लिए है जरूरी

रविवार को भूलकर भी न करें ये 7 काम, सूर्य देव होंगे नाराज, उठाना पड़ेगा शारीरिक और आर्थिक हानि, घर में आएगी दरिद्रता

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget