एक्सप्लोरर

क्या है Tick Virus? जिसके एक केस से यूके भी सहम गया है, जानिए बचाव और लक्षण

यूके में टिक जनित वायरस का केस सामने आया है. इसे गंभीरता से देखा जा रहा है. इस केस को लेकर यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की ओर से भी अधिकारिक बयान जारी किया गया है. 

Tick Borne Virus: कोरोना देश ही नहीं दुनिया में कहर बरपा रहा है. हालांकि कोरोना उतना घातक नहीं रहा है. मौजूदा समय में एक्सबीबी.1.16 देश में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. इस वायरस के साथ पॉजीटिव पहलू ये है कि ये वर्ष 2021 जितना खतरनाक नहीं है. मगर इसका निगेटिव पहलू ये है कि इसकी संक्रामक दर बहुत अधिक है. वहीं, अब एक और वायरस ने दुनिया में हड़कंप मचा दिया है.

यूके में टिक वायरस की हुई पुष्टि

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 2019 के बाद से इंग्लैंड में संभावित या पुष्टि किए गए टिक-जनित इन्सेफलाइटिस के 3 मामले सामने आए हैं. वायरस का पहले हैम्पशायर और डोरसेट, और नॉरफ़ॉक और सफ़ोक सीमा क्षेत्रों में भी पता चला है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये कहीं और भी हो सकता है. वायरस फैलाने वाली टिक प्रजातियां यूके में बहुत पैमाने पर हैं. 

इन देशों में आ रहे टिक वायरस के मामले

टिक-जनित इन्सेफलाइटिस संक्रमण वायरस जनित बीमारी है. ये फ्लेविविरिडे परिवार का एक सदस्य है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, टिक-जनित एन्सेफलाइटिस के लगभग 10,000-12,000 क्लिनिकल मामले हर साल पूर्वी, मध्य, उत्तरी और तेजी से पश्चिमी देशों में रिपोर्ट किए जाते हैं. यूरोपीय देश, और उत्तरी चीन, मंगोलिया और रूसी संघ में इस तरह के केस देखने को मिल रहे हैं. 

ऐसे होते हैं लक्षण

इस वायरस का वाहक टिक्स है. ये जानवरों पर रहता है. इसके लक्षणों की बात करें तो हल्के फ्लू जैसी बीमारी, मेनिन्जाइटिस या एन्सेफलाइटिस जैसी परेशानी हो सकती है. तेज बुखार के साथ सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, भ्रम या बेहोशी सी आना शामिल है. गंभीर सिरदर्द, गर्दन में ऐंठन जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर के पास जाएं. तेज रोशनी को देखते समय दर्द भी इस बीमारी का एक क्लासिक लक्षण है. न्यूरोलॉजिकल परेशानियां जैसे मिर्गी का दौरा, अचानक भ्रम या व्यवहार में बदलाव, कमजोरी होना, विजन प्रॉब्लम, भाषण अस्पष्ट होना इसके लक्षण हैं. 

ऐसे करें बचाव

लंबी पेंट और बंद जूते जैसे उचित कपड़े पहनकर टिक के संक्रमण से बचा जा सकता है. किसी प्रोसेस्ड डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे बचाव के लिए टीके बनाए गए हैं. उन्हें लगवा लेना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Onion Benefits: क्या वाकई गंजों के सिर पर बाल उगा देती है प्याज? जानिए इसके पीछे का लॉजिक 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget