एक्सप्लोरर

Corona wave 3: बच्‍चों के लिए खतरनाक हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, कैसे रखें बच्चों को सुरक्षित?

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है. इस बार कोविड-19 की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं. वहीं तीसरी लहर के खतरे ने लोगों को और डरा दिया है. कहा जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों को सबसे ज्याद प्रभावित करेगी.

कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. कोविड-19 की दूसरी लहर में बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि अभी बच्चों में संक्रमण के मामले कम हैं लेकिन पिछली बार के मुकाबले इस बार बच्चों में ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ऐसे में अब तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्‍चों को अपना टारगेट बना सकती है. इसमें सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि बच्चों के लिए अभी कोरोना का कोई वैक्सीन नहीं बना है. इसके अलावा कई ऐसी दवाएं हैं जो बच्चों को नहीं दी जा सकती है. इस स्थिति में बच्चों को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है.

क्‍यों बच्‍चों पर है खतरा?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आई तो बच्चे इस वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा आएंगे. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि तीसरी लहर तक देश में ज्यादातर वयस्‍क लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज लग जाएगी. ऐसे में ये लोग बच्‍चों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित रहेंगे. वहीं बच्चों के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है.

​बच्‍चों को क्‍यों नहीं लग रही वैक्‍सीन?
दरअसल किसी भी वैक्सीन को लगाने से पहले उसका ट्रायल किया जाता है. अभी तक जो कोरोना वैक्‍सीन बनी हैं. उनका ट्रायल 16 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर ही किया गया है. इसलिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन यानि डब्‍ल्‍यूएचओ ने बच्चों को यह वैक्‍सीन न लगावाने की सलाह दी है. हालांकि अब बच्चों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बच्‍चों के लिए भी वैक्‍सीन के उपयोग और ट्रायल की जरूरत बढ़ गई है.

​​कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को कैसे बचाएं?
किसी भी वायरस से बचने के लिए हमारी इम्‍यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. अगर शरीर में रोग प्रतिरोदक क्षमता अच्छी होगी तो बीमारियां कम होंगी. मल्टीविटामिन भी आपकी इम्‍यूनिटी को मजबूत करती हैं जिससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ सके. ऐसे में बच्चों को कोरोना में सुरक्षित रखने के लिए हेल्‍दी खाना खिलाएं. फल और सब्जियां, फ्रूट जूस भरपूर मात्रा में खिलाएं. बच्चों को धूप में बैठने के लिए कहें. उनके खाने में अंडे शामिल करें. अगर बच्चों में खाने-पीने की आदत अच्छी हैं तो बीमारियां और कोरोना वायरस भी ज्‍यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है. लेकिन जो कमजोर और कुपोषित बच्चों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें:  इन 5 चीजों से बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget