एक्सप्लोरर

फैटी लिवर की बीमारी में दवा की तरह काम करेगा इस सब्जी का जूस, जान लें पीने का समय और तरीका

दुनिया भर में बड़ी आबादी हेपेटाइटिस, फैटी लिवर की बीमारी और लिवर सिरोसिस जैसी लिवर की बीमारियों से पीड़ित है. जानेंगे नैचुरल तरीके से कैसे फैटी लिवर की बीमारी से निजात पाई जाए.

लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. यह पाचन, चयापचय और शरीर की गंदगी को भी बाहर निकलाने का काम करता है. हालांकि, दुनिया भर में बड़ी आबादी हेपेटाइटिस, फैटी लीवर रोग और लीवर सिरोसिस जैसी लिवर की बीमारियों से पीड़ित है. फैटी लिवर की बीमारी वाले लोगों में लिवर में फैट जमा होने लगती है जो लिवर के फंक्शन को प्रभावित करती है.

जो लोग काफी ज्यादा क्वांटिटी में तेल, चीनी और कैलोरी वाले फूड आइटम खाते हैं उन्हें फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है.  फैटी लिवर की बीमारी से बचने के लिए यह ज़रूरी है कि आप अपने खान-पान पर खास ध्यान दें. अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम को शामिल करें जो लिवर के लिए फ़ायदेमंद या यूं कहें कि हेल्दी हों. अगर सही समय पर फैटी लिवर की बीमारी का पता न चले तो यह जानलेवा साबित हो सकती है. फैटी लिवर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ सब्जियों के जूस पी सकते हैं.

पालक का जूस
पालक का जूस लिवर में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर के फंक्शन को बेहतर बनाता है. पालक का जूस लिवर के सेल्स तक पहुंचता है और फैट और टॉक्सिक या शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. पालक का जूस लिवर के लिए डिटॉक्सिफ़ाइंग एजेंट के रूप में काम करता है. यह जूस पेट के लिए भी फ़ायदेमंद है क्योंकि यह कब्ज़ और आंतों की समस्याओं में मदद करता है.

नींबू का जूस
नींबू का जूस लिवर को डिटॉक्स करने और इसकी फंक्शन को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. जो दोनों ही स्वस्थ लिवर के लिए ज़रूरी हैं. नींबू का जूस पाचन को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Diabetes Care: इस खास ट्रिक्स से महिलाएं ब्लड शुगर लेवल को कर सकती हैं कंट्रोल

गाजर का जूस
गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है. विटामिन ए लीवर के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लीवर को नुकसान से बचाने में मदद करता है. गाजर का जूस पाचन और डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से कितनी ज्यादा खतरनाक है चीन में फैली बीमारी, जान लीजिए जवाब

चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका है. इनमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं और ये खून को साफ करने में मदद करते हैं. ये शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. लिवर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने डाइट में चुकंदर का जूस शामिल करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget