एक्सप्लोरर

त्योहारों के दौरान न बढ़े वजन और रहना है फिट तो ये 6 टिप्स आजमाएं, सेहत दुरुस्त रहेगी

त्योहारों के दौरान फिट रहना है तो यहां बताए गए टिप्स को आजमाना जरूरी है. सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जो आप यहां जान सकते हैं.

नई दिल्लीः दीवाली का त्योहार आने वाला है और साल भर इस त्योहार का लोगों को इंतजार रहता है लेकिन इस त्योहारी सीजन को पूरी तरह धमाकेदार बनाने के लिए जरूरी है कि आपकी हेल्थ ठीक रहे. चूंकि दीवाली के उत्सव के पांच दिनों के दौरान लोग जमकर मिठाइयों का सेवन करते हैं और खूब तला-भुना भोजन लेते हैं तो ऐसे में बीमार होने की भी संभावना रहती है.

1. मौसम के बदलने के मुताबिक रहें तैयार इस दौरान मौसम भी बदलता है और सर्दियों की आहट शुरू हो जाती है लिहाजा आप लोगों को इसका खास ख्याल रखना चाहिए. ठंडे पानी का सेवन बंद कर देना चाहिए और आईस्क्रीम-कोला जैसे प्रोडक्ट्स का भी सेवन कम कर देना चाहिए. ठंड के मुताबिक कपड़ों का चुनाव करें और त्योहारों को पूरा मजा लेते हुए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें

अगर वजन कम करना चाहते हैं तो रात में न खाएं ये पांच चीजें

2. दिन में एक समय गरिष्ठ खाएं तो एक समय हल्का भोजन करें अगर आप रात के समय तला-भुना खाना चाहते हैं तो दिन के समय हल्का भोजन लें. अगर आप दिन में भारी खाना लेना चाहते हैं तो रात के समय हल्के भोजन पर फोकस करें. इस तरह आप अपनी डाइट को बैलेंस कर सकते हैं.

3. मौसमी फल लें और पानी का भरपूर सेवन करें अक्टूबर-नवंबर का समय फलों के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय गर्मियों के फल भी आते रहते हैं और सर्दियों के फल भी आने शुरू हो जाते हैं. लिहाजा आप भरपूर फलों का सेवन अपने दिन भर के रूटीन के दौरान करें. इसके साथ-साथ पानी के सेवन को लेकर भी आपोक सजग रहना चाहिए क्योंकि मौसम बदलने के साथ प्यास लगनी कम हो जाती है लेकिन शरीर का पानी की जरूरत तो उतनी ही होती है तो आप पीना भी पीते रहें. ऐसा न करें कि जब आपको बहुत तेज प्यास लगे तभी आप पानी पिएं.

त्योहारों के दौरान न बढ़े वजन और रहना है फिट तो ये 6 टिप्स आजमाएं, सेहत दुरुस्त रहेगी

4. तला-भुने खाने की बजाए बेक्ड आइटम्स को लें आपको ये सलाह दी जाती है कि आप तले-भुने भोजन से परहेज करें और इसकी जगह बेक्ड फूड का इस्तेमाल करें. जैसे कि पकोड़ों, कटलेट्स, ब्रैड पकोड़ों की जगह एयरफ्रायर में बेक्ड आलू के चिप्स ले सकते हैं. इसके अलावा हल्के खाने को अपनी डाइट में जगह दे.

कम खाना चाहते हैं तो अकेले करें भोजन, दोस्तों के साथ अधिक खाना खाते हैं लोग

5. मिठाइयों का बेतहाशा सेवन न करें त्योहार है तो मिठाइयां घर में आएंगी ही लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अपनी सामर्थ्य से ऊपर जमकर मिठाइयां खा लें. ये शरीर में शुगर तो बढ़ाती ही हैं और वजन भी बेहद बढ़ाने का कारण बन जाती हैं. तो आप मिठाइयों का सेवन लिमिट में करें और एक दिन में 2 बार से ज्यादा मिठाई न खाएं तो बेहतर होगा.

6. त्योहारी सीजन में अपना वर्कआउट न भूल जाएं त्योहार हैं तो घर में मेहमान होंगे, घर की सजावट और तमाम तरीके के अन्य काम भी बढ़ जाते हैं तो इनके चक्कर में आप अपना रूटीन वर्कआउट न भूल जाएं. चूंकि त्योहारों के दौरान आपका खाना भी नियमित तरीके से अलग होता है तो वर्कआउट न करने से ये और भी परेशानी का कारण बन सकता है. लिहाजा अपने रूटीन में वर्कआउट को जरूर शामिल करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget