एक्सप्लोरर

गर्मी आते ही बढ़ गई है कब्ज और गैस की समस्या? ये ड्रिंक्स पीने से मिल जाएगा आराम

Drinks For Constipation: गर्मी आते ही आप भी कब्ज और पाचन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ड्रिंक्स की जानकारी दे रहे हैं. इसे पीने से आप को आराम मिल सकता है

Drinks For Constipation: गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से आज कल हर वर्ग के लोग कब्ज और गैस की समस्या से परेशान है. कब्ज की वजह से मल त्यागने में परेशानी होती है. पेट में दर्द, गैस, पेट में जलन महसूस होती है. गर्मियों में ये परेशानी अक्सर ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि गर्मियों में हम अक्सर डिहाइड्रेट हो जाते हैं. वहीं जब हम शारीरिक जरूरत से कम पानी पीते हैं तो कब्ज और गैस जैसी डाइजेस्टिव प्रॉब्लम होती है. अगर गर्मी आते ही आप की भी कब्ज और गैस की समस्या बढ़ गई है तो हम आपको कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इन ड्रिंक्स का सेवन सुबह खाली पेट करने से कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है

कब्ज और गैस दूर करने वाले ड्रिंक्स

खुबानी-खुबानी का पानी पीने से भी आपके कब्ज की समस्या दूर हो सकती है. दरअसल खुबानी में हाई फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानियों को खत्म कर सकता है. डाइटिशियंस के मुताबिक खुबानी के पानी का सेवन करने से मल को मुलायम करके पेट को साफ करने में मदद मिलती है. इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में दो से चार पीस खुबानी रात भर के लिए भिगो दें. सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें.

सौंफ की चाय-सौंफ की चाय पीने से भी आपके कब्ज और गैस की समस्या में काफी हद तक आराम मिल सकता है. इसमें anti-inflammatory और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कब्ज और गैस से राहत दिलाते हैं. सौंफ की चाय बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें. गर्म पानी में एक से डेढ़ चम्मच सौंफ डालें और 2 मिनट तक पकाएं. चाय को छलनी की मदद से छान लें और पिएं. दिन में दो बार सौंफ की चाय पीने से आपको कब्ज और गैस से छुटकारा मिल सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mansi Padechia (@dietician_mansi)

मुनक्का का पानी- मुनक्का का पानी पीने से भी आपका पाचन तंत्र सही हो सकता है और गैस और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है. मुनक्के का पानी बॉडी में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालता है. मुनक्के का पानी बनाने के लिए 10 से 15 पीस मुनक्का रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. सुबह खाली पेट इसका सेवन करें कुछ दिनों में आपको इसका फायदा नजर आएगा.

कीवी और पुदीने का ड्रिंक-

आप कीवी और पुदीने का ड्रिंक भी पी सकते हैं. कीवी फाइबर और पोटैश्यम सहित अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है. पेट के लिए इसमें एक खास एंजाइम होता है जिससे एक्टीनिडिन कहते हैं. ये एंजाइम पाचन तंत्र को तेज करने के साथ एसिडिटी को कम करने में मदद करता है. वहीं पुदीना आंतों में मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद करता है. आप रोजाना खाली पेट कीवी और पुदीने का ड्रिंक पीते हैं तो आपको कब्ज एसिडिटी जैसी समस्या से राहत मिल सकती है.इस ड्रिंक को बनाने के लिए कीवी और पुदीने को पीस लें .अब जूस को छान लें और इसमें हल्का सा नमक मिलाएं और इसको पी लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget