एक्सप्लोरर

महिलाओं में हफ्तों पहले नजर आ जाते हैं हार्ट अटैक के ये 7 लक्षण, कैसे करें इनकी पहचान?

आज के दौर में हार्ट अटैक सबसे खतरनाक बीमारी बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं में इसके लक्षण पुरुषों से काफी अलग होते हैं?

डांस करते अचानक गिरकर मौत हो या एक्सरसाइज करते वक्त जान गंवा बैठना. इनकी वजह सिर्फ एक है और इसका नाम है हार्ट अटैक. हालांकि, ये सबकुछ अचानक नहीं होता. महिलाओं में इसके लक्षण ​पुरुषों से अलग होते हैं, जो काफी पहले से दिखने शुरू हो जाते हैं. जर्नल सर्कुलेशन (2016) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 43% महिलाओं ने हार्ट अटैक के दौरान सीने में दर्द की शिकायत नहीं की. महिलाओं में हार्ट अटैक से कई हफ्ते पहले नजर आने वाले कुछ ऐसे ही सात लक्षण जानते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. 

1. सीने में दर्द, पर महसूस न हो

सीने में दर्द हार्ट अटैक की पहचान है, लेकिन महिलाओं में इसके विपरीत कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं, जिसमें दर्द न भी हो, लेकिन जकड़न और सीने पर दबाव आदि महसूस होता है. ये ​स्थिति कुछ समय के लिए बनती है और फिर खत्म हो जाती है. कुछ मामलों में अपच और एसिडिटी के दौरान भी ऐसा महसूस हो सकता है. दिल पर दबाव का यह शुरुआती लक्षण भी है.

2. थकान, जो बोझ लगने लगे

अ​धिक काम करने से थकान होना सामान्य बात है, लेकिन जब शरीर बिना किसी वजह थका हुआ महसूस करने लगे तो सतर्क हो जाना चाहिए. थोड़ी दूर पैदल चलने या किचन का सामान उठाने तक में हैवी वर्कआउट जैसा महसूस होने लगे तो समझ जाइए कि दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है. यह लक्षण हार्ट अटैक से कई दिन या हफ्ते पहले दिखाई देने लगता है. 

3. बिना कुछ करे फूलने लगे सांस

सांस फूलना हमेशा फेफड़ों की समस्या के कारण ही नहीं होता है. महिलाओं के लिए सांस लेने में कठिनाई का मतलब दिल पर खतरे का संकेत हो सकता है. खासकर जब यह समस्या अचानक महसूस होने लगे.

4.  फूड पॉइजनिंग समझ न करें नजरअंदाज

महिलाओं को मतली, पेट फूलना और उल्टी हो सकती है. इसे फूड पॉइजनिंग या एसिड रिफ्लेक्स समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है.

5. दिल के बजाय इन जगह पर दर्द होना

दिल का दर्द हमेशा छाती में नहीं रहता है. महिलाओं में यह अक्सर जबड़े, गर्दन, कंधों, ऊपरी पीठ या यहां तक कि बांहों तक फैल जाता है. इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

6. पहले से हो जाता है आभास

हार्ट अटैक आने से पहले ही महिलाओं को कुछ संकट आने का आभास होने लगता है. उनमें भय, चिंता या कुछ ठीक न होने की फीलिंग आना शुरू हो जाती है.

7. ठंडा पसीना आना

महिलाओं को हार्ट अटैक से पहले ठंडा पसीना आ सकता है. इसमें बिना कुछ करे या ठंडक भरे वातावरण में भी पसीना आना चेतावनी का संकेत माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट से लेकर हेयर ट्रांसप्लांट... कितना सेफ है खुद को खूबसूरत बनाना?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget