एक्सप्लोरर

Transplant Process: ब्रेस्ट से लेकर हेयर ट्रांसप्लांट... कितना सेफ है खुद को खूबसूरत बनाना?

ट्रांसप्लांट सर्जरी में किसी व्यक्ति के शरीर से किसी अंग, ऊतक (टिश्यू), या कोशिकाओं को निकालकर उसी व्यक्ति के शरीर के किसी अन्य हिस्से में या किसी अन्य व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है.

खूबसूरत दिखना हो या फिर जिंदगी बचानी हो, इसके लिए सर्जरी बेहद आम हो चुकी है. ब्रेस्ट सर्जरी से लेकर सिर के बालों, लंग्स और किडनी समेत वि​भिन्न अंगों के लिए ट्रांसप्लांट की फैसिलिटी मौजूद है. हाल ही में कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट प्रकिया के दौरान दो इंजीनियर्स की मौत ने झकझोर दिया. इसके बाद एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि इस तरह की स​र्जरी कितनी सेफ है और ट्रांसप्लांट के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

ट्रांसप्लांट और कॉस्मेटिक सर्जरी क्या हैं?

ट्रांसप्लांट सर्जरी में किसी व्यक्ति के शरीर से किसी अंग, ऊतक (टिश्यू), या कोशिकाओं को निकालकर उसी व्यक्ति के शरीर के किसी अन्य हिस्से में या किसी अन्य व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है. यह सर्जरी तब की जाती है, जब कोई अंग या ऊतक बीमारी, चोट या खराबी के कारण ठीक न हो सके या काम करना बंद कर दे. हृदय, फेफड़े, लिवर, किडनी, कॉर्निया, हड्डी, त्वचा, हार्ट, हेयर और स्टेम सेल आदि का ट्रांसप्लांट किया जाता है. 

वहीं, कॉस्मेटिक सर्जरी का मकसद शरीर के किसी हिस्से की बनावट या सौंदर्य को बेहतर बनाना है. यह चेहरे, बाल, गाल, ठुड्डी या ब्रेस्ट जैसे हिस्सों पर की जाती है. ट्रांसप्लांट का मकसद अंग को कार्यक्षम बनाना या पुनर्निर्माण करना है तो कॉस्मेटिक सर्जरी का फोकस खूबसूरती बढ़ाने पर होता है.

कितनी तरह की होती हैं सर्जरी?

  • ऑर्गन ट्रांसप्लांट सर्जरी: हृदय, फेफड़े, लीवर, किडनी, अग्न्याशय (पैनक्रियास), आंत, कॉर्निया, हड्डी, त्वचा, हार्ट वॉल्व, लिगामेंट, बोन मैरो, स्टेम सेल आदि की होती है.
  • कॉस्मेटिक सर्जरी: फेसलिफ्ट, हेयर ट्रांसप्लांट, गाल, ठुड्डी, ब्रेस्ट आदि की होती है.

सर्जरी के लिए इन बातों का रखें ध्यान 

  • क्वालिफाइड डॉक्टर का चयन: चाहे ऑर्गन ट्रांसप्लांट हो या कॉस्मेटिक सर्जरी, हमेशा अनुभवी और प्रमाणित डॉक्टर से परामर्श लें. क्लिनिक की विश्वसनीयता और सुविधाओं की जांच करें.
  • दवाओं का नियमित सेवन: ट्रांसप्लांट के बाद इम्यूनोसप्रेसेंट दवाएं दी जाती हैं, जो शरीर को नए अंग को अस्वीकार करने से रोकती हैं. कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद एंटीबायोटिक्स और दर्द निवारक दवाएं दी जाती हैं. डॉक्टर के निर्देशों का सख्ती से पालन करें.
  • संक्रमण से बचाव: स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. घाव की नियमित ड्रेसिंग करें, संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाएं और डॉक्टर के दिशानिर्देशों का पालन करें.
  • उचित डाइट प्लान: सर्जरी के प्रकार के अनुसार डॉक्टर द्वारा सुझाया गया आहार लें. प्रोटीन युक्त भोजन रिकवरी में मदद करता है, जबकि कच्चे खाद्य पदार्थों और मीठे पेय से परहेज करें.
  • व्यायाम और गतिविधियां: डॉक्टर की सलाह के अनुसार हल्की एक्टिविटीज और व्यायाम करें. यह रिकवरी में मददगार हो सकता है.
  • लाइफस्टाइल में बदलाव: धूम्रपान और शराब का सेवन ट्रांसप्लांट किए गए अंग को नुकसान पहुंचा सकता है. इनसे बचें.

ये भी पढ़ें: किस बीमारी से सत्यपाल मलिक की किडनी में हुई दिक्कत, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget