एक्सप्लोरर

इन फूलों से बनाएं शानदार चाय...सेहत को मिलेगा खूब फायदा

Special Tea: क्या आप जानते हैं कि मिल्क टी, ब्लैक टी, और ग्रीन टी के अलावा आप कई तरह के फूलों से भी चाय बना सकते हैं.इससे सेहत को काफी लाभ मिलता है..

Special Tea: भारतीय के लिए चाय कितनी जरूरी है ये बताने की बात नहीं है. हम आप और न जाने कितने लोगों की दिनचर्या में सुबह और शाम के समय चाय पीना शामिल रहता है. कुछ लोग चाय के इतने अधिक शौकीन होते हैं कि सुबह अगर चाय ना मिले तो उनके दिन की शुरुआत ही नहीं होती. सिर दर्द के शिकार हो जाते हैं. दिनभर मूड चिड़चिड़ा बना रहता है. वैसे तो कई तरह की चाय होती है जैसे अदरक वाली चाय. काली चाय. ग्रीन टी,वगैरा-वगैरा... अगर आप कुछ हेल्दी और हटकर चाय ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपको 3 तरह के फूलों से चाय बनाने का तरीका बता रहे हैं और इससे मिलने वाले फायदे भी बता रहे हैं.

गुड़हल फूल की चाय-गुड़हल फूल की चाय बहुत ही फायदेमंद होती है. इसमें विटामिन सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है. ये चाय दिमाग को शांत रखने का काम करता है.गुड़हल की चाय वजन घटाने में भी मददगार हैं. डायबिटीज की समस्या में भी इससे बचाव किया जा सकता है. इसके अलावा इसके सेवन से बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाव होता है

कैसे बनाएं गुड़हल की चाय

चाय बनाने के लिए सबसे पहले फूलों को धोकर उसकी पंखुड़ियां अलग कर लें. पानी को बॉईल करें और गुड़हल के फूल की पंखुड़ियां पानी में डालें और 2 मिनट तक इन्हें पकने दें. अब कप में छानकर इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर अपने स्वाद के हिसाब से पिएं,

सूरजमुखी फूल की चाय-सूरजमुखी फूल की चाय भी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है. इससे सांस संबंधी समस्या को दूर करने की में मदद मिलती है. इसके अलावा सूजन की समस्या को भी दूर करने के लिए सूरजमुखी की चाय मददगार साबित होती है.

कैसे बनाएं सूरजमुखी फूल की चाय

सूरजमुखी फूल की चाय बनाने के लिए इसके फूलों के पत्तों को साफ करके 2 से 3 दिन के लिए धूप में रख दें. जब फूल सूख जाए तो इससे पाउडर के रूप में बना ले. अब गरम पानी चढ़ाएं और इसमें अपने जरूरत के हिसाब से पाउडर को डाल कर अच्छे से मिक्स करें, जब बॉयल आ जाए तो इसे छान कर पी लें.

गुलाब के फूल की चाय-गुलाब के फूल से भी आप चाय बना सकते हैं.  गुलाब के फूलों से तैयार चाय तनाव चिंता दूर करने के अलावा दिमाग को शांत रखने के लिए भी बेस्ट माना जाता है.

कैसे बनाएं गुलाब फूल की चाय

अगर आप ताजी गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग कर रहे हैं तो इसके इस्तेमाल से पहले उन्हें पानी से अच्छी तरह से धो लें. पंखुड़ियों को गर्म पानी के साथ सॉस पैन में रखें. इसे ज्यादा उबलने ना दें. अब सॉस पैन को ढक दें और गुलाब की पंखुड़ियों को लगभग 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. अब इस मिश्रण को छान लें और इसमें शहद डालें और इसका सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ढीठ मक्खियों को घर से भगाने की 'निंजा टेक्निक', पानी और प्लास्टिक के कॉम्बिनेशन से होगा इनका काम तमाम!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

Embed widget