एक्सप्लोरर

टेनिस स्टार वीनस विलियम्स को है गर्भाशय से जुड़ी गंभीर बीमारी, महिलाओं के लिए है बेहद खतरनाक

Venus Williams Uterus Problem: टेनिस स्टार वीनस विलियम्स को हुई यूटरिन फाइब्रॉयड की समस्या, जो महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकती है. जानें इसके लक्षण, कारण और बचने का तरीका.

Venus Williams Uterus Problem: टेनिस की दुनिया में अगर किसी ने अपने मजबूत खेल, आत्मविश्वास और वर्षों तक टिके रहने वाले जज्बे से लाखों दिल जीते हैं, तो वह हैं वीनस विलियम्स. लेकिन हाल ही में वीनस ने एक ऐसी निजी और गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बारे में पता चला है, जिसने उन्हें न केवल मानसिक रूप से झकझोरा, बल्कि उनके खेल और जीवनशैली को भी प्रभावित किया है. यह समस्या है, यूटरिन फाइब्रॉयड की...

यह कोई साधारण बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जिससे दुनियाभर की लाखों महिलाएं जूझ रही हैं. वीनस विलियम्स का इसके बारे में खुलकर बात करना न केवल साहसिक कदम है, बल्कि यह और महिलाओं को भी अपने शरीर और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करता है.

ये भी पढ़े- हार्मोनल डिसबैलेंस या देर से शादी जिम्मेदार, आखिर क्यों घट रही महिलाओं की फर्टिलिटी?

क्या होता है यूटरिन फाइब्रॉयड?

यूटरिन फाइब्रॉयड गर्भाशय में होने वाली एक गांठ या रसौली होती है. इनका आकार बहुत छोटा से लेकर कई सेंटीमीटर तक हो सकता है. कभी-कभी ये एक ही महिला में एक से अधिक संख्या में भी पाई जाती हैं. हालांकि ये फाइब्रॉयड कैंसर में नहीं बदलतीं, लेकिन ये कई तरह की शारीरिक परेशानियों का कारण बन सकती हैं. जैसे अत्यधिक मासिक धर्म, पेट में दर्द या सूजन, कमर दर्द, बार-बार पेशाब आना या बांझपन की समस्या होगा.

यूटरिन फाइब्रॉयड के कारण क्या-क्या हैं

  • इस बीमारी के स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि इसके पीछे कुछ प्रमुख कारण हो सकते हैं.
  • हार्मोनल असंतुलन: एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन की अधिकता
  • जेनेटिक फैक्टर: अगर आपकी मां या परिवार में किसी महिला को ऐसा कुछ होता है तो भी ये बीमारी आपको हो सकती है.
  • मोटापा और खराब जीवनशैली: अधिक वजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी इसका कारण हो सकते हैं

इसके लक्षण कैसे होते हैं

यूटरिन फाइब्रॉयड के लक्षण शुरुआत में हल्के हो सकते हैं और महिलाएं अक्सर इन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन समय के साथ ये लक्षण गंभीर रूप ले सकते हैं. अनियमित पीरियड्स, खून की अत्यधिक मात्रा, कमजोरी, थकान, या पेट में गांठ महसूस होना, ये सभी संकेत इस बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं.

इलाज और सावधानी

यूटरिन फाइब्रॉयड का इलाज लक्षणों की गंभीरता पर निर्भर करता है. हल्के मामलों में दवाओं से नियंत्रण किया जा सकता है, जबकि कुछ गंभीर मामलों में सर्जरी की आवश्यकता होती है. आधुनिक तकनीक से अब इनवेसिव सर्जरी भी संभव है, जिससे रिकवरी तेज होती है.

ये भी पढ़ें: क्या काली ब्रा पहनने से भी हो जाता है कैंसर? डॉक्टर से जानें इस बात में कितनी है हकीकत

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget