एक्सप्लोरर

भोपाल में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत

भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई.

भोपालः भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई. इसी के साथ, एच1एन1 एन्फ्लूएंजा वायरस से मध्यप्रदेश में इस महीने में मरने वालों की संख्या दो हो गई है जबकि एक जुलाई से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 22 पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं. मध्यप्रदेश के डायेक्टर ऑफ हेल्थ डॉ. के. एल. साहू ने कहा कि भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में एक महिला की इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू से मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यह महिला रायसेन की थी और आठ अगस्त को उसे चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. उसी दिन उसे टैमी फ्लू दवा दी गई थी लेकिन परसों उसकी हालत और बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई. साहू ने कहा कि इससे पहले अगस्त महीने के पहले सप्ताह में भी स्वाइन फ्लू से जबलपुर के एक अस्पताल में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हुई थी. वह शहडोल की रहने वाली थी. साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश में एक जुलाई से लेकर अब तक 86 सं‍दिग्ध मरीजों के नमूने जाँच के लिये भेजे गये, जिनमें से 80 की रिपोर्ट आ चुकी है. इनमें 22 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं और छह सैंपल रिपोर्ट्स आनी शेष है. उन्होंने कहा कि भोपाल, जबलपुर, इंदौर, बालाघाट, सतना और सागर जिलों के मरीजों में स्वाइन फ्लू पाया गया है. साहू ने बताया कि 300 से अधिक पलंग वाले अस्पतालों में 10 पलंग, 100 से 300 तक में 5 और 50 बिस्तर वाले अस्पतालों में दो पलंग स्वाइन फ्लू मरीजों के लिये आरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में बढ़ती संख्या के मद्देनजर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के प्रति सभी अस्पतालों को अलर्ट किया जा चुका है. यही कारण है कि प्रभावी रोकथाम के चलते अधिकांश मरीज स्वस्थ हुए हैं. साहू ने कहा कि स्वाइन फ्लू बीमारी का वायरस इंफेक्शन फैलाने वाला है. सामान्यत: इसका इंफेक्शन इंफेक्टिड व्यक्ति की छींक या खांसी के संपर्क में आने के कारण होता है और स्वाइन फ्लू इंफेक्शन जुलाई से फरवरी माह में ज्यादा सक्रिय होता है. स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की आवश्यकता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget