एक्सप्लोरर

सावधान! स्ट्रेस से बिगड़ती है मेंटल हेल्थ

नई दिल्लीः हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जिसमें स्ट्रेस जिंदगी का अभिन्न अंग बन गया है. स्ट्रेस हमारी मेंटल हेल्थ पर असर डाल सकता है, जो बेचैनी और डिप्रेशन का कारण बनता है. स्ट्रेस की वजह से लोग ऐसी चीजें खाना ज्यादा पसंद करने लगते हैं, जिनमें ट्रांसफैट, नमक और चीनी की अत्यधिक मात्रा होती है. इन चीजों से मोटापा, दिल के रोग, हाईपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियां होने की आशंका रहती हैं. स्ट्रेस व्यक्ति को तंबाकू, शराब व अन्य नशों के लिए भी प्रेरित करता है और नशे का आदी बना देता है. स्ट्रेस आज जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन चुका है, इसलिए स्ट्रेस का प्रबंधन अब बेहद जरूरी हो गया है. इंडियम मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल कहते हैं, "जब हमारा शरीर या दिमाग किसी जानी-पहचानी स्थिति के प्रति हमारी समझ के अनुसार प्रतिक्रिया देता है तो उससे स्ट्रेस उत्पन्न होता है. इसलिए स्ट्रेस से बचने के लिए या तो हालात को बदलना होगा या उसके प्रति समझ को या फिर शरीर को योग साधना से इस तरह ढालना होगा कि स्ट्रेस का आपके शरीर पर असर न पड़े." उन्होंने कहा, "हर स्थिति के दो पहलू होते हैं. समझ बदलने का अर्थ है कि किसी हालात को दूसरे नजरिए से देखना. यह बिल्कुल पानी के आधे भरे हुए गिलास को देखने की तरह है, उसे आधा भरा या आधा खाली भी माना जा सकता है. हो सकता है, हर हालत को बदलना संभव न हो. जैसे अगर आपकी नौकरी बेहद स्ट्रेसपूर्ण है, लेकिन नौकरी छोड़ना हमेशा संभव नहीं होता." आईएमए अध्यक्ष का कहना है, "हालात के बारे में दूसरे पहलू से सोचने को एलोपैथिक भाषा में कॉजिनिटिव बेहेवियरल थैरेपी कहा जाता है, यह शब्द अयुर्वेद से लिए गए हैं. भगवत गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को इस कॉजिनिटिव बेहेवियरल थेरेपी के बारे में सलाह दी थी. काउंसलिंग के साथ ही हम शरीर को इस तरह से ढाल सकते हैं कि स्ट्रेस का हम पर असर ना हो. प्राणायाम, ध्यान और नियमित व्यायाम की कला सीख कर हम ऐसा कर सकते हैं." अग्रवाल ने कहा, "शोध में यह बात सामने आई है कि गुस्सा, द्वेष और आक्रामकता दिल के रोगों का नया खतरा बन कर उभर रहे हैं. यहां तक कि गुस्से की हालत को दोबारा याद करने से भी दिल का दौरा प्रोत्साहित होता है. शोध में यह भी पाया गया है कि अगर डॉक्टर आईसीयू में बेहोश मरीज के सामने नकारात्मक बातें करने की बजाय सकारात्मक बातें करें तो उसके नतीजे बेहतर निकलते हैं." आध्यात्मिक दावा का अभ्यास करने का सबसे बेहतर तरीका है अपने विचारों, बोलों और क्रियाओं में मौन को लाना. प्राकृति माहौल में शांत मन से केवल सैर करते हुए और प्राकृति की सुंदर आवाजों को सुनते हुए बिताना 20 मिनट के ध्यान के बराबर प्रभावशाली होता है. 20 मिनट के ध्यान से वही मानसिक ऊर्जा प्राप्त होती है जो सात घंटे की नींद से मिलती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget