एक्सप्लोरर

Cancer Symptoms: आंखों में दिखे ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है, जहां एक महिला की सिर्फ आंखे देखकर डॉक्टरों ने बता दिया कि उसे पेट का खतरनाक कैंसर है, जो काफी जानलेवा है.

Cancer Symptoms: आंखे अक्सर शरीर के भीतर चल रही परेशानियों का हाल बयां कर देती हैं. आपने कई बार डॉक्टर को मरीजों की आंखों की जांच करते देखा होगा. बीमार होने पर वे सबसे पहले आंखों की ही जांच करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि आंखे शरीर में होने वाले बदलावों की जानकारी तुरंत दे देती हैं, लेकिन गंभीर बीमारियों के बारे में पता लगाने के लिए उससे संबंधित जांच करने के बाद ही कुछ पता चल पाता है. हालांकि ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है, जहां एक महिला की सिर्फ आंखे देखकर डॉक्टरों ने बता दिया कि उसे पेट का खतरनाक कैंसर है, जो काफी जानलेवा है. डॉक्टरों ने कहा कि 52 साल की महिला अनाम तीन हफ्ते से पेट में काफी दर्द महसूस कर रही थी. उसने डॉक्टर से मिलने से पहले अपनी आंखों के सफेद हिस्से को पीला होते हुए देखा.

अनाम बीमार भी हो रही थी. उन्हें भूख भी नहीं लग रही थी. इतना ही नहीं, वो काफी थकान भी महसूस कर रही थीं. अमेरिका और भारत में काम करने वाले मेडिक्स ने इस बारे में क्यूरियस जर्नल ऑफ मेडिकल साइंस में लिखा है. जांच से पता चला कि महिला को गैस्ट्रिक एडेनोकार्सिनोमा नाम की पेट के कैंसर की खतरनाक बीमारी है. एनएचएस के मुताबिक, पेट के कैंसर का इलाज सफल होने की सबसे ज्यादा संभावना तब है, जब कैंसर सिर्फ पेट में हो. अगर यह पेट के अलावा कहीं और भी फैल गया है तो यह चिंता का विषय है, तब बचने के चांसेस भी कम हो सकते हैं.

आंत में फैल गया था कैंसर

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस केस में महिला का कैंसर इतना बढ़ गया था कि यह उसकी आंत तक फैल गया. आंत में फैलने की वजह से महिला की यह बीमारी लाइलाज हो गई. एक बड़ा ट्यूमर पेट और छोटी आंत के बीच पाचक रसों को ले जाने वाली ट्यूब को कॉम्प्रेस कर रहा था. इसी वजह से महिला की आंखों के सफेद हिस्से पर पीलापन दिखने लगा था, इस स्थिति को आमतौर पर पीलिया कहा जाता है. यह तब होता है जब बिलीरुबिन नाम के इस पीले रंग के पदार्थ का निर्माण होता है. डॉक्टरों ने रिपोर्ट में लिखा है कि पीली आंखें पेट के खतरनाक कैंसर का पहला लक्षण है. महिला ने अपने लक्षणों को कम करने के लिए एक ऑपरेशन की मदद ली थी. हालांकि इस सर्जरी से कैंसर ठीक नहीं हो सकता था.

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को सर्जरी के बाद छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन उसने कीमोथेरेपी के साथ आगे इलाज जारी रखने से इनकार कर दिया, लिहाजा दो महीने के बाद महिला की मृत्यु हो गई. पेट के कैंसर से बचाव के लिए आपको भी यह जानना जरूरी है कि इसके लक्षण क्या हैं. अगर लक्षणों के बारे में पहले ही पता चल जाए तो इस भयंकर बीमारी से बचा जा सकता है. 

पेट के कैंसर के 8 लक्षण?

1. पेट में जलन

2. थोड़ा सा खाना खाकर पेट भरा हुआ महसूस होना

3. पेट दर्द

4. मतली

5. खट्टी डकार

6. अनजाने में वजन कम होना

7. खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस होना

8. निगलने में परेशानी

ये भी पढें: Chaulai Benefits: इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है चौलाई का साग, कोरोना के नए BF.7 वेरिएंट बचना है तो आज से ही खाना शुरू करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच

वीडियोज

PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget