एक्सप्लोरर

Specialty Of White Tea: क्या है व्हाइट टी, क्यों होती है ये इतनी महंगी, जानें इस चाय के फायदों के बारे में

White Tea Facts: इस चाय के सेहत को मिलने वाले लाभ के कारण यह अब भारत में भी धीरे धीरे फैमस होती जा रही है. आइए आपको इस चाय की और भी खुबियों और इसके बनाने की तरीकों के बारे में बताते हैं.

White Tea Facts: आपने अभी तक ग्रीन टी, लेमन टी, जींजर टी और ना जाने कितनी ही प्रकार की टी पी होगी पर क्या आपने कभी व्हाइट टी पी है. नहीं ना तो आज हम आपको इस व्हाइट टी(White Tea) के बारे में बताएंगे. इतनी महंगी मिलने वाली यह चाय चीन से अब भारत में आई है. पहले इस चाय का भारत में कोई ट्रेंड नहीं था पर इसके सेहत को मिलने वाले लाभ के कारण यह अब भारत में भी धीरे धीरे फैमस होती जा रही है. आइए आपको इस चाय की और भी खुबियों और इसके बनाने की तरीकों के बारे में बताते हैं.

क्या है सफेद चाय
दरअसल इस चाय को कैमेलिया पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है. ये इस पौधे की सफेद पत्तियों से तैयार की जाती है. जो कि नई पत्तियों और इसके आसपास के सफेद रेशों से बनती है. इस चाय का रंग लाइट ब्राउन या व्हाइट कलर का होता है. इसमें टैनीन, फ़्लोराइड्स, फ़्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. इसमें कैफिन की मात्रा बहुत कम होती है. ये चाय सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है.

सूजन को करती है कम
इस चाय में पाॅलीफेनाॅल्स की मात्रा काफी होती है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है. ये बाॅडी को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाती है और सूजन को दूर करने में मदद करती है. 

डायबिटीज को कम करने में करती है मदद
इस चाय के प्राकृतिक गुण ब्लड ग्लूकोज लेवल को कम रखती हैं, साथ ही ये मसल्स में भी ग्लूकोज लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं. यही कारण है कि जिन्हें डायबिटीज है वह इस चाय के सेवन से इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

स्किन के लिए भी है अच्छी
इस चाय में एंटी एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो स्किन को टाइट और ग्लो बनाती है. साथ ही इसके सेवन से रिंकल्स भी दूर रहते हैं.

क्यों महंगी है यह व्हाइट टी
दरअसल इस चाय को बनाने का प्रोसेस इसे महंगा बना देता है. इसकी कटाई का प्रोसेस अन्य चायों से अलग है. हालांकि व्हाइट टी(White Tea) भी उसी पौधे से आती है जहां से काली और हरी चाय आती है पर  सफेद चाय की खेती की प्रक्रिया इसे और चायों से महंगा बना देती है. इसकी देखभाल की प्रक्रिया और उगाने की प्रक्रियाओं में समय लगता है. क्योंकि इस चाय के उत्पादन में केवल छोटी कलियां और पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-International Yoga Day 2022: सुबह उठने के लिए इन योगासन को करें फाॅलों, भाग जाएगा आलस

Gulab Tea Recipe: चाय के शौकीन लोगों के लिए हटकर है यह गुलाब की चाय, जानें बनाने का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget