एक्सप्लोरर

चंदन के तेल से चांद जैसा चमक सकता है चेहरा,दाग धब्बे की हो जाएगी छुट्टी...ऐसे करें इस्तेमाल

Sandalwood Oil: त्वचा की रंगत में सुधार लाने के लिए आप चंदन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.जानिए इसके अन्य फायदे

Sandalwood Oil: चंदन चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है.अक्सर महिलाएं त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए चंदन पाउडर का फेस पैक लगाती हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि चंदन पाउडर के साथ-साथ चंदन से बने तेल का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है. जी हां चंदन का तेल लगाने से आपको पिंपल, झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है. वैसे तो बाजार में चंदन के तेल के कई ब्रांड उपलब्ध हैं. लेकिन ये केमिकल युक्त और महंगे हो सकते हैं ऐसे में आप चंदन के तेल को घर पर ही तैयार कर सकते हैं.आइए जानते हैं चंदन के तेल से होने वाले फायदे और इसे घर में तैयार करने का प्रोसेस क्या है

घर पर कैसे बनाएं चंदन का तेल

चंदन की लकड़ी को पीसकर पाउडर बना लें. अब एक कटोरी में जैतून का तेल गर्म करें. जब तेल गरम हो जाए तो चंदन पाउडर को इसमें मिला लें. चंदन का अर्क जब तेल के साथ मिल जाए तो गैस बंद कर दें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे एक कंटेनर में भर लें. आप इस मिश्रण को 7 दिनों के लिए स्टोर करके रखें. इसके बाद इस मिश्रण को छान लें. जो तेल निकले उसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें तैयार है आपका चंदन का तेल.

चंदन के तेल लगाने के फायदे

1.अगर आपको टैनिंग की समस्या हो गई है तो आप चंदन का तेल लगाकर टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप दो बूंद चंदन का तेल, नींबू का रस, दही और शहद मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें. जब ये पेस्ट सूख जाए तो पानी से साफ कर लें.

2.चंदन का तेल लगाने से एजिंग साइंस से छुटकारा मिल सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो स्किन पर झुर्रियां नहीं पड़ने देती. इसके लिए आप चंदन के तेल में शहद और अंडे की जर्दी मिलाकर लगाएं. इस मिक्सचर को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और फिर पानी से चेहरा साफ कर लें.

3.पिंपल होने की वजह से चेहरे पर सूजन और लालिमा हो जाए तो भी आप चंदन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे सूजन और लालिमा दूर हो सकती है. जलन से राहत मिल सकती है.

4.चंदन का तेल चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर हो सकते हैं. इससे चोट के निशान को भी कम किया जा सकता है. इसके लिए दो से तीन बूंद हथेली पर चंदन का तेल ले लीजिए और पूरे फेस पर लगाएं. अब धीरे-धीरे मसाज करें ताकि तेल अच्छे से स्किन में चला जाए. तेल को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें. फिर यह हल्के गर्म पानी से धो लें .

5.चंदन के तेल में सैंटालोल तत्व पाया जाता है. इसे आप नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर मालिश कर सकते हैं इसलिए तनाव कम होता है. इसके अलावा चंदन के तेल में अल्फा सैंटालोल तत्व शरीर से दुर्गंध भी दूर करता है.

6.त्वचा की रंगत में सुधार लाने के लिए आप चंदन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं दरअसल इसमें सेस्कयूटरपेनॉइड एल्कोहल्स पाया जाता है जो त्वचा की रंगत साफ करने में मदद कर सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आलू की सब्जी या इससे बनी कोई भी डिश चावल के साथ न खाएं, क्योंकि हेल्थ के लिए है यह मीठा जहर!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget