एक्सप्लोरर

Water Health Risk: गलत तरीके से पिएंगे पानी तो शरीर में लग जाएंगी कई भयंकर बीमारियां, जानें सही तरीका क्या है?

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रखे हुए पानी का स्वाद ताजे पानी की तुलना में काफी बदल जाता है और स्वाद में बदलाव कार्बन डाइऑक्साइड की वजह से होता है.

Water Health Risk: शरीर को सभी कार्यों को ठीक से करने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है. पानी न केवल हमें हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने का काम करता है. अगर सही तरीके से पानी पिया जाए तो शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी को गलत तरीके से पीने से आपके शरीर को कितने नुकसान झेलने पड़ सकते हैं? जी हां आप सही सुन रहे हैं. गलत समय और तरीका पानी को शरीर के लिए एक अनहेल्दी चीज बना सकता है. आइए जानते हैं कि पानी को किस तरह से पिया जाए कि ये शरीर को सिर्फ फायदे ही पहुंचाए, नुकसान नहीं.

हम में से कई लोगों को यह आदत होती है कि रात को बॉटल में पानी भरकर रख लेते हैं और फिर सुबह इसी पानी को पीते हैं. ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रखे हुए पानी का स्वाद ताजे पानी की तुलना में काफी बदल जाता है और स्वाद में बदलाव कार्बन डाइऑक्साइड की वजह से होता है. कुछ अध्ययनों के मुताबिक, पानी को 12 घंटे या उससे ज्यादा समय तक खुला रखने से पानी में मॉलिक्यूलर चेंजेस होते हैं. यह पाया गया है कि हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड पानी के साथ मिलना शुरू कर देता है, जिससे पीएच लेवल कम हो जाता है और इसकी वजह से पानी के स्वाद में बदलाव होता है. लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि इस पानी को पीना सेहत के लिए कितना सुरक्षित है.

खुला पानी पीना सेहत के लिए सुरक्षित?

हालांकि एक्सपर्ट का सुझाव है कि रखे हुए पानी को पीने से हमेशा बचने का प्रयास करना चाहिए. वो इस बात पर भी जोर देते हैं कि खुले में रखा पानी भी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसमें तरह-तरह की गंदगी और मलबा मौजूद रहता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खुला पानी पीना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम इस पानी को पीते हैं तो बोतल या गिलास के रिम पर बैठे सैकड़ों बैक्टीरिया हमारे शरीर में एंट्री कर जाते हैं और भविष्य में इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. जब आप किसी संक्रमित रोगी के बॉटल में पानी पीते हैं तो भी आपके बीमार होने का खतरा अधिक हो जाएगा.

रातभर रखा पानी पी सकते हैं?

यही वजह है कि हमेशा नल या फिल्टर का ताजा पानी पीना ही सेहत के लिए फायदेमंद है. अगर आपको आधी रात में अक्सर पानी पीने की आदत है, तो आप अपनी पानी की बोतल को ढककर रखें. साथ ही अगले दिन उसी बोतल से पानी पीने के बजाय आप नल से आने वाला ताजा पानी पिएं. इसके अलावा, अपनी बोतल को हमेशा धोएं या इसे साफ रखें और किसी का झूठा पानी पीने से भी बचें.

ये भी पढ़ें: चाय बनाने के बाद न फेंके बची हुई चाय पत्ती, इसका इन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget