एक्सप्लोरर

चाय बनाने के बाद न फेंके बची हुई चाय पत्ती, इसका इन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल

Chaypatti: आमतौर पर चाय बनाने के बाद चायपत्तियों को कूड़े में फेक दिया जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि जिस चायपत्ती को आप कचरा समझकर फेंक रहे हैं, वो कितनी काम की चीज है?

How To Use Leftover Tea Leaves: भारत में चाय के शौकीन लोगों की तादाद काफी ज्यादा है. अधिकतर लोग सुबह उठते ही चाय पीना काफी पसंद करते हैं. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें दिनभर में कई बार चाय चाहिए होती है. ऐसे में चाय पत्ती की खपत ज्यादा होती है. आमतौर पर चाय बनाने के बाद चाय पत्तियों को कूड़े में फेक दिया जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि जिस चाय पत्ती को आप कचरा समझकर फेंक रहे हैं, वो कितनी काम की चीज है और आपके लिए कितनी कारगर साबित हो सकती है. आइए जानते हैं कि चाय बनाने के बाद बची हुई चाय पत्ती का इस्तेमाल आप किन-किन कामों में कर सकते हैं.

बची हुई चाय पत्ती का ऐसे करें यूज़

1. जख्म होंगे ठीक

चाय पत्ती में ​एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल शरीर के जख्मों और चोट को ठीक करने के लिए किया जा सकता है. आप बची हुई चायपत्तियों को अच्छे से पहले साफ कर लें. इसके बाद पानी में उबाल लें और फिर ठंडा करने के बाद इसे जख्म पर धीरे-धीरे मलें. फिर कुछ देर बाद साफ पानी से जख्म धो लें. इस उपाय से जख्मों को जल्दी भरने में मदद मिलेगी.

2. ऑयली बर्तनों की सफाई

कई बार लाख धोने के बावजूद कुछ बर्तनों में चिकनाहट रह ही जाती है. इसे दूर करने के लिए आप बची हुई चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑयली बर्तनों को साफ करने के लिए आप चाय की बची हुई पत्तियों को अच्छी तरह उबाल लें और फिर उन्हें इससे साफ कर लें.

3. पौधो को मिलता है पोषण

कुछ लोगों को घर में पौधे लगाना काफी अच्छा लगता है. हालांकि कई बार किसी कारणवश इनकी देखभाल नहीं हो पाती. जिस वजह से उचित पोषण नहीं मिलने की वजह से ये खराब होने लगते हैं. पौधों को पोषण देने के लिए आप बची हुई चाय पत्ती को पौधों की जड़ों में डाल सकते हैं. ये पत्तियां खाद के रूप में काम करती है और पौधों को हरा-भरा बनाती है. 

4. किचन के डिब्‍बों की सफाई

अगर आपके किचन में रखे पुराने ​डिब्बों से स्मेल आ रही है तो आप इनकी बदबू को दूर करने के लिए चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बची हुई चाय पत्ती को पहले अच्छी तरह उबाल लें. फिर उसी पानी में डिब्बों को भिगोकर रख दें. ऐसा करने से डिब्बों से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी. 

5. दुबारा भी कर सकते हैं यूज़  

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप बची हुई चाय पत्ती का इस्तेमाल दोबारा भी कर सकते हैं. इसके लिए पहले आपको बची हुई चाय पत्ती को अच्‍छे से धोकर धूप में सुखा लेना होगा. धूप में सुखाने के बाद आप इन्हें एयरटाइट डब्‍बों में स्टोर कर लें. इस चाय पत्ती का इस्तेमाल आप दोबारा चाय बनाने के लिए भी कर सकते हैं. 

6. मक्खियों को भगाएं दूर

बची हुई चाय पत्ती की मदद से आप घर में भिनभिना रहीं मक्खियों को दूर भगा सकते हैं. इसके लिए आपको बची हुई चाय पत्ती को पहले उबाल लेना है. फिर मक्खियों वाली जगह पर इसी पानी से पोछा मार देना है. ऐसा करने से मक्खियों को दूर भगाने में मदद मिलेगी.  


ये भी पढ़ें: 'अनवांटेड प्रेग्नेंसी' से बचने के लिए महिलाएं अपना रहीं ये नई-नई तकनीकें, जानें कौन सा तरीका कितना बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद गंदा दिखता है फर्श? नोट करें 4 आसान हैक्स
पोछा लगाने के बाद गंदा दिखता है फर्श? नोट करें 4 आसान हैक्स
जल्दी खराब हो जाता है केला, इस ट्रिक से लंबे समय तक रहेगा ताजा
जल्दी खराब हो जाता है केला, इस ट्रिक से लंबे समय तक रहेगा ताजा
How Long To Soak Clothes: कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
How Many Whistles For Potatoes: कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget