एक्सप्लोरर

Rice Benefits: सफेद चावल को आप भी मानते हैं सेहत के लिए खराब? पहले जान लें इसके ये 5 फायदे

Benefits Of Eating Rice: सफेद चावल में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद हैं.

White Rice Health Benefits: भारत के अधिकतर घरों में चावल के बिना भोजन को अधूरा माना जाता है. आपने कुछ लोगों को यह कहते हुए भी सुना होगा कि चावल के बिना तो लगता ही नहीं कि कुछ खाया है. सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया के कई देशों में चावल को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का हिस्सा बनाया जाता है. हालांकि सफेद चावल को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की धारणाएं हैं. कई लोग मानते हैं कि सफेद चावल सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है और इससे शरीर को कोई फायदा नहीं मिलता. कई लोग इन धारणाओं की वजह से चावल को हाथ लगाना भी छोड़ देते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि सफेद चावल उतना भी अनहेल्दी नहीं है, जितना कि आप उसे समझते हैं?

सफेद चावल में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद हैं. इसमें फैट और सोडियम की भी मौजूदगी पाई जाती है. सफेद चावल चूंकि रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए इसमें फाइबर सहित कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी जरूर होती है. हालांकि अगर आप इसका सेवन किसी पौष्टिक सब्जी के साथ करेंगे तो ये आपको कई फायदे दे सकती है. आइए जानते हैं सफेद चावल खाने से शरीर को क्या क्या फायदे मिलते हैं...

1. एनर्जी बूस्टर: सफेद चावल को खाने से बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और कार्बोहाइड्रेट बॉडी को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है. 

2. ग्लूटन फ्री: सफेद चावल चूंकि एक ग्लूटन फ्री फूड है. इसलिए ये उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें ग्लूटन से एलर्जी की प्रॉब्लम होती है. 

3. बेहतर डाइजेशन: सफेद चावल को खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. ये कब्ज की दिक्कत से राहत दिलाने में भी मददगार है. इसे खाने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में सहायता मिलती है.   

4. ब्लड प्रेशर: ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सफेद चावल का सेवन फायदेमंद माना जाता है. इसे खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम रहता है.        

5. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: सफेद चावल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ऐसा क्यों कहते हैं चीनी से लाख गुना बेहतर है शहद? ये कारण जान आप भी इस्तेमाल करने लगेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget