एक्सप्लोरर

बरसात में भुट्टा खाना अच्छी बात है... जान लीजिए ये आपके शरीर को किस तरह फायदा पहुंचाता है?

बारिश के मौसम में भुट्टा खाने के कई फायदे हैं. इससे ना सिर्फ बॉडी को एनर्जी मिलती है, जबकि कॉलेस्ट्रॉल कम करने में भी इसमें मदद मिलती है.

Bhutta Health Benefits: बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अपना अलग ही मजा है. बरसात के मौसम में आपको हर गली नुक्कड़ पर भुट्टे की स्टॉल तो नजर आएगी ही साथ ही खाने वालों की भी भीड़ लगी रहती है. रिमझिम बारिश में सोंधी सोंधी खुशबू लेते हुए लोगों को चटपटा और गर्म भुट्टा खाने में खूब मजा आता है. लेकिन बहुत कम ही लोग हैं जिन्हें यह मालूम है कि भुट्टा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. आइए जानते हैं भुट्टा खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं...

ऊर्जा-कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा का मेन सोर्स माना जाता है. और मक्के में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है. इसलिए इसे खाने से पेट भरने के साथ-साथ आपको ढेर सारी एनर्जी मिलती है. इसके अलावा मक्के में मौजूद कार्ब्स ऐसे होते हैं कि वो आपके शरीर द्वारा धीरे-धीरे अवशोषित होते हैं. जिससे आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बने रहने में मदद मिलती है.

कोलेस्ट्रॉल -आप सब तो जानते ही हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारी के जोखिम को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है. ऐसे में कॉर्न खाने से आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं. बता दें कि भुट्टे में विटामिन सी बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है और आपके एड्रेस को ब्लॉक होने से बचाता है. इसे खाने से हार्ट डिजीज होने का रिस्क कम होता है.

कैंसर- मकई एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड से भरपूर है यह कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होता है ऐसा इसलिए है क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल कंपाउंड के नकारात्मक प्रभाव को बेअसर करते हैं जो आपको कैंसर के खतरे में डालते हैं इसके अलावा मकई में फेरूलिक एसिड होता है जो स्तन और लिवर में मौजूद ट्यूमर के आकार को कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है.

त्वचा-जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है मारी तो अच्छा मुक्त कणों से होने वाली क्षति  से ग्रस्त हो जाती है. जिसके कारण झुर्रियां पड़ने लगती है. मक्का beta-carotene से भरपूर होता है. जो विटामिन ए विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट बनाता है. यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकता है.

हड्डी-आपको मालूम होना चाहिए कि मक्का सिंह फॉस्फोरस मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों से भरपूर होता है यह खनिज आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं यह आपको गठिया जैसे हड्डियों से संबंधित बीमारियों से बचाता है.

आंख-मकई beta-carotene से भरपूर होता है. ये एक ऐसा कंपाउंड है जो विटामिन ए के निर्माण में मदद करता है. यह विटामिन आपकी दृष्टि में सुधार करने और आंखों से संबंधित कई तरह की समस्याओं को रोकने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा मकई में मौजूद कैरीटीनॉयड मस्कुलर डिजनरेशन से बचाता है.

यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक अब उम्र नहीं देखता, आपको पता है आखिर बच्चों को हार्टअटैक क्यों आ रहा है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget