एक्सप्लोरर

क्या पजल थैरेपी से सुलझ सकती है टेंशन की उलझन? आपका तनाव काफी हद तक दूर कर देगी यह स्टडी

कई शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्रेन को एक्टिव और शार्प रखने के लिए बहुत से तरीके होते हैं. इन तरीकों को अपना कर आप अपने ब्रेन को स्वस्थ और जवां बना सकते हैं.

कई शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्रेन को एक्टिव और शार्प रखने के लिए बहुत से तरीके होते हैं. इन तरीकों को अपना कर आप अपने ब्रेन को स्वस्थ और जवां बना सकते हैं. दरअसल, बात यह है कि बढ़ती उम्र का असर शरीर के साथ-साथ ही दिमाग पर भी पड़ता है. जिससे अल्‍जाइमर जैसी बीमारियां हावी हो सकती हैं. अगर आप बढ़ती उम्र में भी ब्रेन गेम या फिजिकल एक्‍सरसाइज करते रहें तो आपकी याददाश्त, एकाग्रता और फ़ोकस उम्र के हर पड़ाव में अच्‍छी रहेगी. 

ब्रेन को एक्टिव रखना क्यों है जरूरी?

हेल्थलाइन के मुताबिक ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए फिजिकल एक्‍सरसाइज करते रहने से ब्रेन में ब्‍लड का फ्लो अच्‍छा बना रहता है. ब्‍लड फ्लो अच्‍छा रहने से ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई ब्रेन के हर सेल्‍स में अच्‍छी रहती है और यहां के छोटे-छोटे टिश्‍यू भी हेल्‍दी बने रहते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, एंग्जायटी, स्‍ट्रेस के नकारात्‍मक प्रभाव को भी कम किया जा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि हर उम्र में ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए फिजिकल और मेंटल एक्सरसाइज करते रहें. 

मेमोरी इंप्रूव करने के लिए क्यों जरूरी है ब्रेन एक्सरसाइज

स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्जाइटी और अन्य मेंटल इलनेस आपके कंसंट्रेशन लेवल को कम करने के साथ ही मेमोरी लॉस का कारण बन सकती हैं. इसलिए सबसे जरूरी है कि आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखें. मेंटल एक्सरसाइज आपके ब्रेन को हेल्दी रखती हैं और इसे पूर्ण रूप से परफॉर्म करने में मदद करती हैं.

मेंटल हेल्थ को हेल्दी रखता है

जब आप अपने शरीर को एक्टिव रखते हैं तो ब्रेन में कई न्‍यूराट्रांसमिटर जैसे डोपामाइन, सेरोटोनिन आदि रिलीज होता रहता है. यह शरीर में हो रहा स्ट्रेस, एंग्जायटी और कई बीमारियों को दूर करने में और मूड को अच्छा करने में मदद करता है. इतना ही नहीं, शोध में पाया गया कि अगर दिन में 20-30 मिनट भी कोई फिजिकल एक्‍सरसाइज करते हैं या ब्रेन को एक्टिव रखते हैं तो आपका रिएक्‍शन टाइम इंप्रूव होता है. ब्रेन को एक्टिव रखने से न्यू सेल्स बनते रहते हैं जिससे अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा काफी कम हो जाता है. 

ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए क्या करें?

ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए आप कई नई चीजें सीख सकते हैं, कुछ नया सीखने से बिलकुल भी ना हिचकिचाएं. इसमें आप कोई भी नई भाषा, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, गीत, संगीत आदि सीख सकते हैं. 

आप अपना ब्रेन वीडियो गेम या मोबाइल गेम खेल कर भी एक्टिव बना सकते हैं. हर वक्त गेम खेलना आपको नुकसान नहीं पहुंचाता एक लिमिट में खेलने से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. 

सुबह और शाम आप फिजिकल एक्टिविटीज के लिए वॉक पर जाएं और साथियों के साथ मिलना-जुलना करें.

आप अपने घर के छोटे सदस्‍यों के साथ बोर्ड गेम्‍स खेल सकते हैं. हंसी ठहाके आपके ब्रेन को फ्रेश और हेल्‍दी रखता है.

आप रोज पढ़ने, लिखने, चेस, क्रॉसवर्ड आदि के लिए समय निकालें.

ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करने वाली 5 प्रभावी एक्सरसाइज

म्यूजिक सुने

एक स्टडी के अनुसार खुशनुमा गाने सुनने वाले व्यक्ति के सोचने का तरीका ज्यादा बेहतर होता है. हैप्पी ट्यून क्रिएटिव थिंकिंग को बूस्ट करती है और ब्रेन पावर को भी इंप्रूव करती हैं. इसके साथ ही म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सीखना और उन्हें खुद बजाना एक बेहतरीन मेंटल एक्सरसाइज है.

मेडिटेशन

आपको बता दें कि नियमित रूप से मेडिटेशन करना आपके मेंटल हेल्थ के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. स्ट्रेस एंग्जायटी डिप्रैशन जैसी समस्याओं का एक सबसे सही इलाज मेडिटेशन को माना जाता है. यह आपके शरीर को शांत रहने में मदद करता है. यह आपके मेमोरी और ब्रेन एबिलिटी को भी इंप्रूव कर सकता है. 

क्रॉसवर्ड पजल का अभ्यास

यह एक बेहतरीन मेंटल एक्सरसाइज है, जो आपके ब्रेन को लंबे समय तक एक्टिव रखता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा 2011 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार क्रॉसवर्ड पजल जैसे अभ्यास में भाग लेने से याददाश्त से जुड़ी समस्या बहुत कम हो जाती है. साथ ही यह आपके फोकस को भी बढ़ाता है. 

पर्याप्त नींद लें 

शरीर की तरह ही ब्रेन को भी हर वक्त एक्टिव रहने की जरूरत नहीं रहती है. ऐसे में स्लीपिंग आपके लिए एक प्रभावी एक्सरसाइज हो सकता है. 

चेस खेलें

चेस खलने में ब्रेन का काफी इस्तेमाल किया जाता है. जिसकी वजह से यह ब्रेन इंफॉर्मेशन प्रोसेसिंग स्पीड को बढ़ाता है. अगर आप भी अपने मेंटल हेल्थ को बनाए रखना चाहती हैं तो नियमित रूप से चेस खेलें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Belly Fat vs Heart Disease: दुबले दिखने पर भी हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश!
दुबले दिखने पर भी हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश!
Early Signs Of Heart Disease: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा आर्टरीज के सख्त होने का खतरा, ये लक्षण न करें नजरअंदाज
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा आर्टरीज के सख्त होने का खतरा, ये लक्षण न करें नजरअंदाज
Stair Climbing And Heart Health: सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget