एक्सप्लोरर

पुणे में डेंगू की मार, 24 अस्पतालों में पाए गए डेंगू मच्छर!

पुणे नगर निगम (PMC) के स्कैनर के जरिए ये बात सामने आई कि पुणे के कुछ प्रमुख अस्पतालों में कई जगहों पर मच्छरों के पैदा होने की जगहें बनी हुई हैं.

नई दिल्लीः मच्छरों के पैदा होने वाली जगहों पर साफ-सफाई अभियान देशभर में जोर-शोर से चल रहा है. लेकिन अब एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जान एकबारगी आप भी खुद को गुस्सा करने से रोक नहीं पाएंगे.

डेंगू फैलाने वाले हैं ये मच्छर- पुणे नगर निगम (PMC) के स्कैनर के जरिए ये बात सामने आई कि पुणे के कुछ प्रमुख अस्पतालों में कई जगहों पर मच्छरों के पैदा होने की जगहें बनी हुई हैं. PMC ने इस मामले के बारे में सिविल अधिकारिओं को सूचित किया है. ऐसा माना जा रहा है कि ये मच्‍छर डेंगू फैलाने वाले एडिस एजिप्‍टी मच्‍छर हैं.

इन जगहों पर स्थित हैं ये हॉस्पिटल्स- एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि पुणे के 24 हॉस्पिटल्स जो कि कस्बा पेठ, औंध, वारजे, फर्गुसन कॉलेज रोड, पार्वती, धनकवडी, कोथरूड और विश्रांतवाड़ी जगहों पर स्थित हैं, में डेंगू ब्रीडिंग साइट्स पाई गई हैं.

जारी हुए नोटिस- हालांकि म्यूनिसिपल हेल्थ अधिकारियों ने अस्पतालों के नामों का खुलासा नहीं किया है. उन्होंने कहा है कि ब्रीडिंग स्थलों की सफाई करने के लिए अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं.

PMC में पेस्ट कंट्रोल विभाग की इंचार्ज डॉ कल्पना बलीवंत ने कहा है कि अब सर्वे के दूसरे राउंड के दौरान अगर कोई ब्रीडिंग स्थल मिलते हैं, तो उन पर भारी जुर्माना लगेगा.

छोटी डिस्पेंसरीज भी रखें ख्याल- PMC ने कहा है कि छोटी डिस्पेंसरीज को भी ये ध्यान रखना होगा कि उनके आसपास के एरिया में भी कोई मच्छर ब्रीडिंग स्थल ना हो. डॉ. कल्पना बलीवंत का कहना है कि PMC के अंडर 17 सिविल अस्पताल हैं और 52 आउट पेशेंट डिस्पेंसरीज़ हैं. इन जगहों पर 34 मच्छर ब्रीडिंग स्थल पाए जाने के बाद अधिकारियों को नोटिस भेजे गए हैं.

अब तक भेजे 4,759 नोटिस- 19 जून से 10 अगस्त तक PMC के पेस्ट कंट्रोल विभाग ने कंस्ट्रक्शन साइट्स, प्राइवेट प्रॉपर्टीज़ और घरों में 4,759 नोटिस भेज दिए हैं और इस दौरान कुल 1.8 लाख रुपये का जुर्माना इकट्ठा किया गया है. बलीवंत का कहना है कि 11,057 प्राइवेट प्रॉपर्टीज़ में बहुत अधिक ब्रीडिंग स्थल पाए गए हैं.

पुणे में डेंगू- पुणे में जनवरी से अब तक डेंगू के 601 मामले सामने आ चुके हैं. PMC हेल्थ अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 148 डेंगू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 143 चिकनगुनिया के केस हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, पुणे में कई लोगों ने डेंगू के मामलों की जांच के लिए एक अभियान के हिस्से के रूप में अपने घरों की जांच करने की अनुमति नहीं दी थी.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget