एक्सप्लोरर

Health Tips: कड़कड़ाती ठंड और बारिश में खांसी-जुकाम से हैं परेशान? तो इन घरेलू उपायों से करें बचाव

Cold-Cough: सर्दी में फ्लू, वायरल और खांसी-जुकाम की समस्या आम बात है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है आप कुछ घरेलू नुस्खों से सर्दी-खांसी और वायरल बुखार से बच सकते हैं.

Cold In Winter: कड़ाके की सर्दी और बारिश ने लोगों को ठंड से कांपने पर मजबूर कर दिया है. इस सर्दी में लोगों को जुकाम-खांसी सीजनल बुखार और फ्लू जैसी बीमारियां परेशान करती हैं. बारिश का मौसम आते ही इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. ऐसे में शरीर जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाता है. बारिश के मौसम में बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं. हालांकि खाने-पीने में थोड़ा एहतियात बरतने पर आप इन बीमारियों से बच सकते हैं. आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप फ्लू या सर्दी खांसी से बच सकते हैं. 

सीजनल फ्लू के लिए घरेलू नुस्खे

1- हल्दी वाला दूध- बदलते मौसम में आपको रोज हल्दी वाला दूध पीना चाहिए. हल्दी का दूध चूंकि गर्म होता है और इसमें एंटीबायोटिक भी होते हैं इसलिए किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में हल्दी का दूध कारगर है. हल्दी वाला दूध पीने से आप वायरल और सर्दी खांसी से बचे रहेंगे. कोरोना महामारी से बचने के लिए भी लोग इन दिनों हल्दी वाला दूध पी रहे हैं. हल्दी वाला दूध बनाने के लिए आप एक ग्लास गुनगुने दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे पी लें. अगर आपको स्वाद अच्छा नहीं लग रहा है तो आप हल्दी डालकर दूध को उबाल लें. इससे हल्दी की गंध खत्म हो जाएगी. 

2- च्य्वनप्राश खाएं- बारिश का मौसम है, आप च्य्वनप्राश जरूर खाएं. आयुर्वेद में च्य्वनप्राश को काफी गुणकारी माना गया है. ये एक तरह की औषधि है जो आपको कई तरह के इनफेक्शन से बचाता है. आप रोज रात में दूध से एक चम्मच च्य्वनप्राश खा सकते हैं. हल्की सर्दी खांसी में च्य्वनप्राश से आराम मिलेगा.

3- भाप लें- बारिश आते ही लोगों को सर्दी खांसी सबसे पहले होती है. इस परेशानी से बचने के लिए आप भाप जरूर लें. भाप लेने से बंद नाक खुलती है और सांस नली की सूजन भी कम होती है. आप सादे पानी की भाप लें या पानी में कुछ ड्रोप टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं. गले में खराश और सीने में होने वाली जकड़न में भी भाप से आराम पड़ेगा. 

4- खांसी जुकाम होने पर ये घरेलू नुस्खे अपनाएं- खांसी या जुकाम होने पर आप लौंग का सेवन करें. लौंग को पीसकर इसे शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खा लें. इससे आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी. खांसी जुकाम में आप तुलसी अदरक की चाय भी पी सकते हैं. इससे आपको हुत फायदा मिलेगा. आप चाहें तो इस चाय में चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: Omicron Variant के लक्षण दिखते ही शुरू करें ये जरूरी काम, नहीं होगी दिक्कत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget