एक्सप्लोरर

इस हार्मोन की कमी के चलते शारीरिक संबंध बनाने की नहीं होती इच्छा, ऐसे करें ठीक

मेल हो या फीमेल, शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा और जरूरत दोनों को होती है. इसके लिए ह्यूमन बाॅडी में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन अहम भूमिका निभाता है.

पार्टनर से दूरी, रोमांस में चि​ड़चिड़ापन... यानी याैन संबंध की इच्छा में कमी. मैरिड लाइफ बोझ लगने लगती है. पति-पत्नी के बीच रिलेशन बिगड़ने लगते हैं. ऐसा कई वजह से हो सकता है, लेकिन इसके पीछे हार्मोनल चेजेंस भी प्रमुख कारण है. आ​खिर किस हार्मोन की वजह से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा समाप्त होने लगती है? और किस तरह समस्या से बचा जा सकता है, आइए जानते हैं...

काैन सा है वह हार्मोन?

मेल हो या फीमेल, शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा और जरूरत दोनों को होती है. इसके लिए ह्यूमन बाॅडी में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन अहम भूमिका निभाता है. ये हार्मोन महिला-पुरुष दोनों में पाया जाता है. महिलाओं की तुलना में ये हार्मोन पुरुषों में कई गुना अ​धिक पाया जाता है. इसे सेक्‍स हार्मोन के तौर पर भी जाना जाता है. 

कैसे डालता है असर?

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन शरीर में याैन इच्छा को बढ़ाने में मददगार होता है. इसके साथ ही ये शरीर के कई अन्य कामों में भी असरदार है. ये स्पर्म बनाने, फर्टिलिटी क्षमता बढ़ाने और शरीर में हड्डियों के निर्माण में भी सहायक होता है. इस हार्मोन की कमी से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा में कमी आती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एक पुरुष के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का सामान्य स्तर 300 से 1000 नैनो ग्राम प्रति डेसीलीटर होता है. इस स्तर से नीचे का स्तर टेस्टोस्टेरोन लेवल की कमी को दर्शाता है. महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन के साथ एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन अहम होते हैं. इन हार्मोंस के असंतुलन से मेंस्ट्रुअल साइकिल, फर्टिलिटी और यौन इच्छा पर असर डलता है.
 
आ​खिर क्यों कम हो जाता है टेस्टोस्टेरोन?

  • बीमारी: अगर शरीर किसी बीमारी से जूझ रहा है तो इसका असर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पर पड़ सकता है. शरीर में इसकी डेफि​शिएंसी देखने को मिल सकती है.
  • अनकंट्रोल वेट: शरीर में मोटापा कई बीमारियों की शुरुआती वजह बनता है. मोटापा लो टेस्टोस्टेरोन का एक महत्वपूर्ण कारण है.
  • एज फैक्टर: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी भी होने लगती है.
  • बिगड़ी लाइफस्टाइल: लाइफस्टाइल में बदलाव का असर शरीर में कई रोगों को जन्म देता है. ये शरीर में हार्मोनल चेजेंस की वजह बन जाता है. जिसका याैन संबंधों पर भी असर देखने को मिल सकता है.

ऐसे बढ़ा सकते हैं टेस्टोस्टोरोन

  • डाइट पर ध्यान दें: अंडे, ट्यूना, सैल्मन फिश, रेड मीट, ड्राई फ्रूट्स, हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने में शामिल करें.
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें: वेट ट्रेनिंग और हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
  • पर्याप्त नींद लें: शरीर में टेस्टोस्टेरोन बनने के लिए प्राॅपर नींद की जरूरत होती है. डेली 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लें.
  • स्ट्रेस कम लें: क्राॅनिक स्ट्रेस कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ाने का कार्य करता है. कोर्टिसोल हार्मोन के कारण टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है.

ये भी पढ़ें: कितना खतरनाक होता है स्टेज 2 का लिवर कैंसर, इसमें जान बचने का चांस कितना?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget