एक्सप्लोरर

पानी से नहीं रोजाना सुबह इस तेल से करें कुल्ला, इन 5 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

Oil Pulling Benefits: सुबह तेल से कुल्ला करें और पाएं दांतों, पाचन, त्वचा और इम्युनिटी से जुड़ी 6 बीमारियों में राहत, जानें ऑयल पुलिंग के फायदे करने का तरीका.

Oil Pulling Benefits: सुबह-सुबह नींद से उठकर हममें से अधिकतर लोग पानी से कुल्ला करते हैं ताकि मुंह की गंदगी और दुर्गंध दूर हो सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप पानी की जगह तेल से कुल्ला करना शुरू करें, तो न सिर्फ मुंह की सफाई बेहतर होगी, बल्कि शरीर की कई पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है? आयुर्वेद में इसे 'ऑयल पुलिंग' कहा जाता है और यह सदियों पुरानी एक प्रभावी घरेलू तकनीक है. खास बात यह है कि इसमें कोई दवा नहीं, सिर्फ रसोई में मिलने वाला तेल ही आपकी सेहत का साथी बनता है. 

ये भी पढ़े- फेफड़ों की सारी गंदगी झट से हो जाएगी बाहर, घर में रखें डिटॉक्स करने वाली ये पांच चीजें

दांत और मसूड़ों की सुरक्षा

तेल से कुल्ला करने से मुंह में जमा बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। इससे दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन और सांस की दुर्गंध जैसी समस्याएं दूर होती हैं. नारियल या तिल का तेल इस काम के लिए सबसे बेहतरीन होता है. 

माइग्रेन और सिरदर्द में राहत

ऑयल पुलिंग शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है. इससे सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. नियमित रूप से करने पर यह नर्वस सिस्टम को भी शांत करता है. 

गले की खराश और संक्रमण से बचाव

तेल से कुल्ला करने से गले में जमा बैक्टीरिया खत्म होते हैं जिससे खराश, टॉन्सिल या बार-बार गले खराब होने की समस्या से राहत मिलती है. 

त्वचा संबंधी समस्याएं दूर

आयुर्वेद मानता है कि जब शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं तो त्वचा पर उसका असर साफ दिखता है. ऑयल पुलिंग से मुंह के ज़रिए टॉक्सिन्स बाहर आते हैं, जिससे पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या कम होती है. 

पाचन तंत्र की मजबूती

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया सीधे पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं. तेल से कुल्ला करने से ये बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी में सुधार आता है. 

कैसे करें ऑयल पुलिंग?

सुबह खाली पेट 1 बड़ा चम्मच नारियल या तिल का तेल लें. 

इसे 15 मिनट तक मुंह में अच्छी तरह घुमाएं. 

उसके बाद थूक दें. 

फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें और ब्रश करें. 

कभी-कभी बड़ी बीमारियों का इलाज छोटी-सी आदत से भी हो सकता है. तेल से कुल्ला करना एक ऐसा ही सरल, सस्ता और प्रभावी तरीका है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है. आज से ही इस प्राचीन आयुर्वेदिक नुस्खे को अपनाइए और फर्क खुद महसूस कीजिए. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Quit Sugar For 30 Days: 30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget