एक्सप्लोरर

सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुषों को भी करना चाहिए मैनीक्योर और पैडीक्योर...ये है इसकी वजह

Manicure And Pedicure For Men: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी मैनीक्योर और पेडीक्योर कराना जरूरी होता है..इससे एक नहीं 4 फायदे मिलते हैं

Manicure And Pedicure For Men: अक्सर महिलाएं अपने छुट्टियों के दिनों में मैनीक्योर और पेडीक्योर की मदद से त्वचा का ख्याल रखती है. इससे हफ्ते भर या महीने भर में त्वचा को हुए डैमेज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. लेकिन पुरुष ऐसा नहीं करते हैं जिस वजह से उनके हाथ पर बुरे नजर आते हैं. टैनिंग हो जाती है. ऐसे में पुरुषों को भी वक्त निकालकर अपने हाथ पैर पर ध्यान देना चाहिए समय-समय पर मैनीक्योर और पेडीक्योर कराना चाहिए. क्योंकि इससे एक नहीं कई फायदे मिलते हैं. इस बारे में आगे की आर्टिकल में जानेंगे

इस वजह से पुरुषों के लिए जरूरी है मैनीक्योर और पेडीक्योर

गंदगी दूर होती है-अक्सर आपने गौर किया होगा कि पुरुषों के हाथ और पैर इतने अच्छे नहीं दिखते जितने महिलाओं के दिखते हैं. अक्सर पैर के अंगूठे में गंदगी नजर आती है. पैर की चमड़ी भी उखड़ती रहती हैं. इन सभी से छुटकारा पाने के लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर कराना जरूरी है. इससे हाथ पैर के अंगूठे और उंगलियों में जमने वाली गंदगी को दूर किया जा सकता है. हाथों और पैरों में बैक्टीरिया के वजह से होने वाले इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है. पुरुषों को इसके लिए ब्यूटी पार्लर या सलून जाने की जरूरत नहीं है. वो अपने हाथ और पैर को हल्के गर्म पानी में लैवेंडर ऑयल डाल कर 10 से 15 मिनट तक रखें. इससे भी मैनीक्योर और पेडीक्योर किया जा सकता है

हाथ-पैर सुंदर नजर आते हैं- मैनीक्योर और पेडीक्योर करने से हाथ और पैर के नाखून सुंदर नजर आते है. हैंड शेक के दौरान आपके हाथ सुंदर नजर आते हैं, इसे सामने वाले पर एक अच्छा इंप्रेशन पड़ता है और इससे पर्सनैलिटी में भी इजाफा होता है. क्योंकि कई बार आपका चेहरा भले ही चमक रहा होता है लेकिन आपके हाथ के नाखूनों में जमी गंदगी इंप्रेशन खराब कर सकती है. ऐसे में आप घर में ही मेनीक्योर् कर सकते हैं.

पैरों से दुर्गंध दूर होती है- पुरुषों को अक्सर ऑफिस में जूते पहनकर रहना पड़ता है. ऐसे में अधिकतर लोगों के पैरों से दुर्गंध आने लगती है. लंबे वक्त तक जूते पहने रहने की वजह से बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती है. अगर पेडीक्योर करते हैं तो पैरों से आने वाली दुर्गंध को कम किया जा सकता है और हाइजीन भी मेंटेन रह सकता है.

तनाव से आराम मिलता है- पेडीक्योर कराते समय आपके पैरों के तलवे पर एक्यूप्रेशर होता है. जिसकी वजह से आपको तनाव और स्ट्रेस से आराम मिलता है. आप पेडीक्योर करने से खुद को फ्रेश महसूस कराते हैं.मैनीक्योर करने से ब्लड सरकुलेशन को बढ़ावा मिलता है और हाथों में दर्द कम होता है खासकर उन लोगों को जो कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करते रहते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: अप्रैल में ही शबाब पर है तापमान...IMD ने जारी किया हीट वेव अलर्ट, ऐसे कीजिए गर्मी का मुकाबला

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget