एक्सप्लोरर

अप्रैल में ही शबाब पर है तापमान...IMD ने जारी किया हीट वेव अलर्ट, ऐसे कीजिए गर्मी का मुकाबला

भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है,आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कम से कम 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की भविष्यवाणी की है.जानते हैं हीट वेव से बचने के उपाय

Heat Waves Alert: अप्रैल का महीना चल रहा है, और इस वक्त हर किसी के जुबान पर एक ही बात है कि उफ..कितनी गर्मी है.अप्रैल के महीने में चल रही हवाओं में ही लू का ऐहसास हो रहा है, पैधे झुलसने लगे हैं औऱ इंसान भी गर्म हवाओं के थपेड़े खा रहा है. भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है और आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कम से कम 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की भविष्यवाणी की है.मौसम विभाग ने भी चेतावनी दे दी है कि इस साल गर्मी ज्यादा पड़ने का अनुमान है.मौसम विभाग का ये भी मानना है कि मार्च और अप्रैल में तेज गर्म हवाएं चलना असामान्य है और अगर कार्बन उत्सर्जन को वातावरण से घटाया नहीं गया तो जलवायु परिवर्तन के कारण ये हीटवेव मौसम चक्र का सामान्य हिस्सा बन सकती है.

हीट वेव से बचाव के लिए क्या करें

धूप में बाहर जाने से बचें-जहां तक हो सके तेज धूप में बाहर जाने से बचें.जरूरी काम को 11 बजे तक निपटा लें. दोपहर में 12 से 3 के बीच बाहर जाने से आप हीटवेव की चपेट में आ सकते हैं.जब चट्टान के जैसी सूरज की धूप दिखाई दे तो ऐसी स्थिति में बाहर जाने से बचें.बच्चों को दोपहर के समय बाहर खेलने से रोकें.तेज धूप में किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से बचें.

हाइड्रेट -ज्यादा से ज्यादा खुद को हाइड्रेट रखें. कई लोगों को पानी पीने की आदत नहीं होती जिसकी वजह से वह पूरा दिन तक पानी ही पीना भूल जाते हैं. ऐसे लोगों को हीटवेव का ज्यादा खतरा होता .है कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि आपको डिहाईड्रेशन ना हो. आपको प्यास ना भी लगी हो फिर भी आप सिप-सिप करके पानी पीते रहें. पानी का टेस्ट पसंद नहीं आता है तो आप इसमें नींबू डालकर या फिर जलजीरा शिकंजी जैसा कुछ बनाकर पी सकते हैं.

कपड़े का चुनाव-बाहर निकले तो खुद को ढ़ककर रखें.हल्के रंग का कपड़ा पहनें.सूती या लिनेन का कपड़ा इस्तेमाल करें.सिर पर टोपी या गमछा रखना बेहतर होगा, इससे धूप आपके सिर में डायरेक्ट असर नहीं करेगा और आपको चक्कर और बेहोशी जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा.

पानी साथ रखें-जब कभी भी आप ऑफिस या कॉलेज जाएं तो अपने साथ पानी की बॉटल जरूर रखें. या आप नींबू पानी, जूस, छाछ , ओरआएस का घोल रखें और नियमित अंतराल पर पीते रहें,जिससे आपको हीटवेव कम प्रभावित करें

चाय कॉफी से दूरी-चाय कॉफी अल्कोहल सॉफ्ट ड्रिंक जैसी चीजों के सेवन से बचें. ये सभी चीजें आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट कर सकती है. इसलिए कोई भी ऐसे सॉफ्ट ड्रिंक ना पिएं जो आपके शरीर में पानी की कमी का कारण बने. क्योंकि शरीर में पानी की कमी से आपको हीटवेव का खतरा रहता है.

खुद को ठंडा रखें- खुद को ठंडा रखने के लिए ए.सी कूलर और पंखों के इस्तेमाल के अलावा फेस स्प्रे का इस्तेमाल करें. ठंडे पानी से नहाना भी कारगर हो सकता है. कमरे को ठंडा रखने के लिए पर्दा लगा कर रखें, ऐसा खाना खाए जो आसानी से पच सके. मौसमी फल और जूस का सेवन करें इससे भी बॉडी ठंडी रहती है.

यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget