एक्सप्लोरर

फायदा ही नहीं शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है चुकंदर...किडनी से जुड़ी हो सकती है ये गंभीर समस्या

Beetroot Side Effects: सेहतमंद रहने के लिए चुकंदर का जूस, सलाद, सब्जी के रूप में सकते हैं. लेकिन इससे होने वाले नुकसान भी जान लीजिए...

Beetroot Side Effects: बीटरूट एक सुपरफूड है. beta-carotene और आयरन से भरपूर चुकंदर एनीमिया और पीरियड से जुड़ी समस्याओं में आराम दिलाने वाले खाद्य पदार्थों में गिना जाता है. इसके अलावा भी चुकंदर खाने से कई फायदे मिलते हैं. चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आपको कई रोगाों से दूर रखने में मदद करता है. अधिकतर लोग इसका फायदा उठाने के लिए इसका सेवन जूस, सलाद,सब्जी के रूप में करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर फायदा पहुंचाने के साथ-साथ कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है. आइए जानते हैं चुकंदर खाने से होने वाले नुकसान के बारे में...

चुकंदर खाने के नुकसान भी जानिए

1.चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा होती है विशेषज्ञों के मुताबिक अगर शरीर में नाइट्रेट की मात्रा ज्यादा हो जाए तो पेट में ऐठन हो सकती है. इसके जूस से भी कुछ लोगों का पेट खराब हो सकता है. और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. नाइट्रेट की वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं को भी चुकंदर का सेवन बहुत कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है.

2.चुकंदर में कॉपर,आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम होते हैं. इसलिए ज्यादा मात्रा में ये मिनरल्स लीवर में जाकर जमा होने लगते हैं और इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं.

3.चुकंदर में ऑक्सलेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है,इस वजह से पथरी की समस्या हो सकती है. अगर आप पहले से ही पथरी के मरीज हैं तो चुकंदर में पाए जाने वाला ऑक्सलेट किडनी स्टोन को ज्यादा बढ़ा सकता है.

4.लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को जरूरत से ज्यादा चुकंदर नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से उनका ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है. चुकंदर में पाया जाने वाला हाई लेवल नाइट्रेट ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और चौड़ा करता है जिससे बीपी और भी कम हो जाता है. जानकारों के मुताबिक एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से बीपी के स्तर को तेजी से कम कर सकता है ऐसे में अगर लोग बीपी वाले लोग इसका सेवन करते हैं तो उन्हें थकान, मतली, चक्कर जैसी शिकायतें हो सकती है.

5.चुकंदर का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है. जिन लोगों को शुगर की समस्या है उन्हें चुकंदर का सेवन भूलकर नहीं करना चाहिए. चुकंदर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है इस वजह से हाई ब्लड शुगर वालों को चुकंदर के सेवन से परहेज करना चाहिए.

6.चुकंदर के सेवन से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. इससे आपके स्किन पर खुजली, रैशेज जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में आप इसके सेवन से बचें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
Screen Time Risk: बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी
बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी
Heart Attack Recovery: रोज नहीं करते ब्रश तो आपके हार्ट पर लगातार बढ़ रहा खतरा, इस स्टडी में हुआ डराने वाला खुलासा
रोज नहीं करते ब्रश तो आपके हार्ट पर लगातार बढ़ रहा खतरा, इस स्टडी में हुआ डराने वाला खुलासा
Rectal Cancer: रेक्टल कैंसर से ज्यादा क्यों हो रही युवाओं की मौत, लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत?
रेक्टल कैंसर से ज्यादा क्यों हो रही युवाओं की मौत, लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत?

वीडियोज

AC Blast in Delhi News: AC ने ली 9 जान, रहिए सावधान....! | Vivek Vihar | Breaking | ABP News
Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy
Delhi Vivek Vihar Fire: फायर एग्जिट था या नहीं? विवेक विहार में 9 मौतों का दर्द! | Delhi News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर, अलर्ट लेवल-3 जारी
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर
पंजाब में FIR के दावे पर BJP नेता संदीप पाठक का आया बयान, बोले- 'मुझे कोई...'
पंजाब में FIR के दावे पर BJP नेता संदीप पाठक का आया बयान, बोले- 'मुझे कोई...'
MI Playoff Scenario: 9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण
9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' बनी केरल में बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, 'जवान' से किया 45% ज्यादा कलेक्शन
'धुरंधर 2' बनी केरल में बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, 'जवान' से किया 45% ज्यादा कलेक्शन
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
कपास की खेती के लिए मौसम हुआ मेहरबान, बुवाई के इस तकनीक से कई गुना बढ़ जाएगा उत्पादन
कपास की खेती के लिए मौसम हुआ मेहरबान, बुवाई के इस तकनीक से कई गुना बढ़ जाएगा उत्पादन
ऑटो में भारत घूमने निकले ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट, केरल से जैसलमेर की कर रहे यात्रा, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
ऑटो में भारत घूमने निकले ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट, केरल से जैसलमेर की कर रहे यात्रा, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
Embed widget